{"_id":"676db8915b32c33f8804a7d9","slug":"thieves-tried-to-steal-medicines-from-the-truck-and-took-only-one-packet-ambala-news-c-36-1-sknl1017-135053-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: ट्रक से दवाएं चुराने का प्रयास महज एक पैकेट ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: ट्रक से दवाएं चुराने का प्रयास महज एक पैकेट ले गए चोर
विज्ञापन
अंबाला। बलाना गांव के निकट हाईवे किनारे दवाओं के ट्रक से दवाई की डिब्बी चोरी हो गई। शातिर चोरों ने चालक जयनाथ दुबे के ट्रक के केबिन में सोने के बाद भी वारदात को अंजाम दिया।
इस दौरान चोरों ने पास के पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी की तारों को भी काट दिया था ताकि वह कोई सुराग न छोड़ सके। इस दौरान चोर केवल एक ही दवाई का पैकेट निकाल सके और बाकी दवाएं बच गई। पुलिस ने ट्रक चालक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश के पुरनोहरी गांव निवासी जयनाथ दुबे ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मुंबई की एक कंपनी में बतौर चालक कार्यरत है। 24 दिसंबर को वह मोहड़ा के पास से ट्रक में दवाओं के कुल 48 बॉक्स लोड करके मुंबई के लिए अकेला निकला था।
विज्ञापन
बलदेव नगर अंबाला शहर से होते हुए 152 डी- हाईवे से जा रहा था। बलाना गांव के पास पेट्रोल डलवाने के लिए ट्रक को नेशनल हाईवे किनारे खड़ा कर दिया था। रात को 10 बजने के कारण वह गाड़ी में ही सो गया था। सुबह उठकर देखा तो ट्रक के पीछे की सील टूटी पड़ी थी। ट्रक से एक दवाई की डिब्बी निकली हुई थी जिसकी कीमत करीब डेढ़ हजार रुपये थी।