फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Thieves stole jewelry and cash from the house

चोरों ने घर से जेवर और नकदी चुराई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole jewelry and cash from the house
अंबाला। मां को साथ लेकर बहन से मिलने डेराबस्सी गए युवक के घर से चोरों ने ताले तोड़कर नकदी व सोने के जेवर चोरी कर लिए। पुलिस ने मामले में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

थाना अंबाला सदर पुलिस को दी शिकायत में दीपक शर्मा ने बताया कि वह हीरा नगर नजदीक शिव मंदिर शहर में किरायेदार है। 30 जुलाई को वह अपनी माता के साथ बहन प्रिया से मिलने उसके घर डेराबस्सी गया था। मंगलवार को सुबह वह अपने घर हीरा नगर आया तो देखा कि ताले टूटे हुए थे। इसके बाद जब उन्होंने अंदर जाकर देखा तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी खुली थी। दोनों ट्रंकों के ताले टूटे हुए थे। जिसमें 1 लाख 85 हजार रुपये की नकदी और तीन सोने की अंगुठियां, एक जोड़ी सोने की बालियां व कुछ चांदी का सामान, एक सिलिंडर गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed