फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   thief stolen jwelary and five lakh rupee

साथ वाले कमरे में सोया था परिवार, चोर उड़ा ले गए 5 लाख रुपये की नकदी व लाखों के जेवर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 02:58 AM IST
विज्ञापन
thief stolen jwelary and five lakh rupee
क्षेत्र में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंदियों पर है। लॉकडाउन के दौरान चोरों ने एमएम डीम्ड यूनिवर्सिटी मार्ग पर वीरवार की देररात मारबल विक्रेता के यहां सेंध लगा दी और वो भी उस समय जब परिवार साथ वाले कमरे में सोया हुआ था। चोर मकान से लाखों रुपये के गहने व 5 लाख रुपये नगदी चुरा मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की। एक संदिग्ध चोर की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई है।
विज्ञापन

मकान मालिक चमनलाल सैनी ने बताया कि जब चोरी की वारदात घटित हुई तब परिवार साथ लगते बाहर वाले कमरे में सोया हुआ था। सुबह साढ़े चार बजे जब वह नींद से जागे। तब उन्होंने अंदर वाले कमरे में रखी अलमारी व बेड से सारा सामान बाहर अस्त-व्यस्त पाया। इसके बाद उन्हें चोरी का पता लगा।
विज्ञापन

चोरी की इस घटना में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, वहीं सीन आफ क्राइम की टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए हैं। चमन लाल सैनी ने बताया कि जमीन के ठेके के लिए रखे 5 लाख रुपये अलमारी से नदारद हैं, वहीं अलमारी में रखे लाखों रुपये के जेवर भी चोर ले गए। यहां तक की चोर कपड़े समेत अन्य सामान भी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जहां तक जान पड़ता है कि चोर सीढ़ियों के रास्ते से ऊपर चढे़ और कमरे तक पहुंचे। जिस कमरे में चोरी हुई, उस के साथ लगते बाहरी कमरे में वह अपने परिजनों के साथ सोया हुआ था। लेकिन किसी को भी जरा सी आहट नहीं हुई। चोर घर मे लगभग एक घंटा रहे। अंदेशा यह भी व्यक्त किया जा रहा है कि शायद चोरों ने परिवार पर किसी नशीले पदार्थ का स्प्रे किया हो, इस वजह से परिजनों की नींद नहीं खुली।

----------------------------
चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज में युवक का चेहरा साफ नहीं है। लेकिन चोरी स्थल से कुछ दूरी पर मिली वर्दी के आधार पर जांच जारी है। चोर जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
चंद्रभान, थाना प्रभारी मुलाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed