फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Thick clouds surrounded the sky, rain in the morning, humidity throughout the day

Ambala News: घने बादलों ने घेरा आसमान, सुबह बारिश, दिनभर उमस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Thick clouds surrounded the sky, rain in the morning, humidity throughout the day
काले घने बादलों ने घेरा आसमान... शहर के शालीमार कॉलोनी से ऐसा नजारा दिखा मानो जमीन से लगकर गए ब
अंबाला सिटी। कई दिनों से मौसम करवट ले रहा है। मंगलवार को भी सुबह साढ़े नौ बजे मौसम ने करवट ली और घने काले बादल छा गए और तेज बारिश शुरू हुई। यह बारिश कुछ ही मिनटों के लिए हुई। इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली, लेकिन दोपहर होते ही गर्मी बढ़ गई और दिनभर उमसभरी गर्मी ने परेशान किया।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिछले 24 घंटे में 1.2 मिलीमीटर और मंगलवार सुबह से शाम तक 3.0 मिलीमीटर बारिश हुई। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर सात जुलाई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है।
विज्ञापन

दक्षिण पश्चिम मानसून की सक्रियता अगले तीन-चार दिनों में और बढ़ने की संभावना है। जिससे राज्य में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना बन रही है। मानसूनी हवा के कारण तीन से सात जुलाई के दौरान बीच- बीच में बादलवाई और हवा व गरज चमक के साथ राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ एक क्षेत्रों में तेज बारिश की भी संभावना बन रही है। इससे दिन के तापमान में और गिरावट आने व वातावरण में नमी की मात्रा लगातार अधिक रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed