{"_id":"679911f5664a4d6c8909c296","slug":"they-broke-into-the-house-looted-the-jewellery-and-also-took-away-the-bike-ambala-news-c-36-1-amb1002-136710-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: घर में घुसकर जेवर लूटे, बाइक भी ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: घर में घुसकर जेवर लूटे, बाइक भी ले गए
विज्ञापन
पीडित से पूछताछ करते सीआईए कर्मचारी। संवाद
बराड़ा। बराड़ा क्षेत्र में सोमवार शाम को एक घर में घुसकर दो युवकों ने सास-बहू से जेवर लूट लिए। आरोपी जाते समय उनकी बाइक भी ले गए।
बराड़ा की जनकपुरी कॉलोनी निवासी नीतू रानी ने बताया कि उनके पति की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। उनकी प्रकाश ज्वेलर्स के नाम से दोसड़का में दुकान है, जहां पर उसका एक बेटा कुश बैठता है। इसके अलावा दूसरा बेटा मुलाना में मोबाइल की दुकान करता है। उन्होंने बताया कि सोमवार शाम को वह अपनी सास के साथ घर में काम कर रही थी।
करीब साढ़े छह बजे एक युवक ने बेटे के नाम से आवाज लगाई और अंदर आ गया। उसने कहा कि कुश कहां है, कुश ने उन्हें गालियां दी हैं। इतने में दूसरा युवक भी अंदर घुस गया और मुख्य दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। दोनों युवकों ने अपने मुंह ढके हुए थे। युवक ने उसके हाथ से सोने की अंगूठी, चूड़ियां और गले की चेन निकाल ली।
इसके अलावा उसकी सास के कानों से सोने की बालियां निकाली। इसके बाद उन्होंने कमरे में उनके पर्स को भी खंगाला। दोनों युवकों ने चाकू से उन्हें धमकाया और सास-बहू को रसोई में बंद कर दिया। जाते हुए वह उनकी बाइक भी ले गए। वह किसी तरह रसोई की जाली का दरवाजा तोड़कर बाहर निकले और डायल 112 पर फोन किया। इस पर पुलिस वहां पहुंची। वहीं सूचना मिलते ही डीएसपी सुरेश कुमार भी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिंक और शहजादपुर सीआईए टीम ने मौके पर पहुंच जांच की।
विज्ञापन
वर्जन
मामला थोड़ा संदेहास्पद लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
-सुरेश कुमार, डीएसपी, बराड़ा