{"_id":"65ad827fd61b8ffcfa0e99ef","slug":"there-will-be-noise-of-pran-pratistha-in-temples-throughout-the-day-ambala-news-c-36-1-sknl1001-17275-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: मंदिरों में दिनभर रहेगी प्राण प्रतिष्ठा की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: मंदिरों में दिनभर रहेगी प्राण प्रतिष्ठा की धूम
विज्ञापन
सिटी में निकाली गई शोभायात्रा के दौरान भगवान श्रीराम दरबार पालकी पर नतमस्तक होकर प्रसाद ग्रहण क
अंबाला सिटी। श्रीराम जन्म भूमि अयोध्या में होने वाले मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पूर्व रविवार को अंबाला के विभिन्न मंदिरों में श्रीरामायण जी और सुंदरकांड पाठ के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इस दौरान मंदिर भवनों को भव्य ढंग से सजाया। मंदिर कमेटियों सहित भक्तों की भीड़ रही। बाजारों से निकलने वाली शोभायात्राओं का भी समाजसेवी संस्थाओं और बाजार संगठनों ने भव्य स्वागत किया। जय श्रीराम के जयकारों के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
निकाली श्रीराम जन्मभूमि की झांकी
भगवान श्रीराम महोत्सव को लेकर विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल सहित अन्य संस्थाओं के सदस्यों द्वारा रविवार को अंबाला सिटी के जगाधरी गेट से भगवा ध्वज की अगुवाई में एक विशाल शोभायात्रा प्रारंभ की गई। जिसमें विशेष तौर पर भगवान श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या मंदिर की झांकी निकाली। भगवान श्रीराम दरबार की एक पालकी सजाई गई। यह शोभायात्रा जगाधरी गेट से पुराना सिविल अस्पताल चौक, पम्मी चौक, शुक्लकुंड रोड बाजार, होलसेल कपड़ा मार्केट, हनुमान मंदिर, रेलवे रोड, तंदूरा बाजार, दोखंभा चौक से होते हुए अंबाला-राजपुरा नेशनल हाईवे स्थित भगवान श्रीराम मंदिर पहुंची। नेशनल हाईवे स्थित भगवान श्री राम मंदिर में श्री रामायण जी के पाठ का शुभारंभ किया। इस मौके पर श्री सनातन धर्म सभा के प्रधान नरेश अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम से पूर्व मंदिर में 108 आहुति हवन का आयोजन किया है।
विज्ञापन
बांटा दूध और लड्डू का प्रसाद
श्रीकृष्णा मंदिर और श्री सनातन धर्म सभा मंदिर बलदेव नगर के संयुक्त तत्वावधान में शोभायात्रा निकाली। इसमें सुबह से 11 से 12 बजे सामूहिक हवन, दोपहर 12 से दो बजे तक भजन कीर्तन, दीपमाला रोशनी शाम चार बजे, चार से आठ डीजे के माध्यम से भगवान श्रीराम लला का भजन कीर्तन, आठ से नौ बजे आतिशबाजी का कार्यक्रम आयोजित होगा, तत्पश्चात सामूहिक रूप से महाआरती का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान मंदिर परिसर में दूध-लड्डू प्रसाद का भंडारा लगातार जारी रहेगा।
प्रतिदिन चल रहा सुंदरकांड का पाठ
अंबाला सिटी के सेक्टर-7 स्थित श्री नीलकंठ महादेव में बीते 15 जनवरी से लगातार धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस मौके पर मंदिर के पुजारी पं.भगवती प्रसाद पुरोहित ने बताया कि मंदिर परिसर में प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ किया जा रहा है। रविवार सुबह 11 बजे से अखंड श्री रामायण पाठ जी का शुभांरभ किया। इसका भव्य समापन सोमवार को सुबह 10 बजे हवन के साथ समापन होगा।
सेक्टर-नौ मंदिर में विशेष पूजन
सेक्टर-9 स्थित श्री महादेव मंदिर और सत्संग भवन में श्रीराम महोत्सव के उपलक्ष्य में भगवान श्रीराम लला के मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के लिए मंदिर कमेटी की ओर से विशेष पूजन होगा। मंदिर कमेटी के उपप्रधान पवन गोयल ने बताया कि रंगबिरंगी लाइटों से मंदिर सजाया है। सोमवार सुबह 10 बजे से मंदिर परिसर में भगवान श्रीराम जी की विशेष पूजा का कार्यक्रम पं.दिनेश शास्त्री और पं.विशाल शास्त्री मंत्रोच्चारण करेंगे।
श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया
सेक्टर 8 स्थित श्रीकृष्ण कृपा धाम मंदिर में भगवान श्रीराम लला महोत्सव के उपलक्ष्य में कार्यक्रम हुए। इस मौके पर श्रीकृष्ण कृपा सेवा समिति के प्रधान रविंद्र चोपड़ा ने बताया कि सोमवार सुबह 10 विधिवत श्री हनुमान चालीसा, सत्संग और भजन कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान एक हवन यज्ञ भी कराया जाएगा। इसमें पंडित तिलक राज शर्मा विधिवत मंत्रोच्चारण करेंगे। इस भव्य कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में भक्तजन लेंगे, वहीं कार्यक्रम के समापन पर एक विशाल भंडारा होगा।
श्रीराम लला महोत्सव का आनंद लेंगे भक्त
श्री प्रेम अनंत मंदिर भवन में श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में होने वाले श्रीराम महोत्सव को लेकर श्रीरामायण जी और सुंदरकांड का पाठ विधिवत किया जाएगा। इस मौके पर मंदिर के पुजारी पंडित सुरेश शर्मा ने बताया कि सोमवार की सुबह 10 बजे मंदिर परिसर में इस दौरान भव्य सत्संग का आयोजन भी किया जाएगा, इस दौरान भक्तजन भगवान श्रीराम लला महोत्सव का आनंद लेगें।
करेंगे सुंदर कांड का पाठ
प्राचीन टिल्ला मंदिर श्रीनाथ नगर में श्री श्री 108 श्री पीर पारस नाथ गद्दी टिल्ला श्री गुरु गोरख नाथ की अध्यक्षता में सुबह साढ़े 10 बजे कार्यक्रम होगा। इस मौके पर मंदिर के बालयोगी मनसा नाथ महाराज ने बताया कि पंडित श्री हरि कृष्ण शास्त्री श्री राम मंदिर अयोध्या में स्थापित होने जा रही श्रीराम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में श्री सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा।