फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   There will be no power cuts on Diwali, target to repair transformers within a week

Ambala News: दीपावली पर नहीं लगेगा बिजली कट, एक सप्ताह में ट्रांसफार्मर की मरम्मत करने का लक्ष्य

Thu, 09 Oct 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Thu, 09 Oct 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
There will be no power cuts on Diwali, target to repair transformers within a week
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। दीपावली त्योहार को लेकर बिजली निगम ने कमर कस ली है। दीपावली पर कट न लगे, इसके लिए बिजली निगम के सभी सब डिवीजन एसडीओ को ढीले तारों, जंपर और ट्रांसफार्मर की मरम्मत करवाने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीओ को यह कार्य एक सप्ताह में 17 अक्तूबर शुक्रवार तक पूरा करवाना होगा। कई जगहों पर ढीली तारों को लेकर कट लगते रहते हैं। निगम की ओर से शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में जगहों को भी चिन्हित किया जा रहा है।

बारिश के बाद बिजली खपत 35 लाख यूनिट पर पहुंची
दो दिन से हो रही बारिश के बाद बिजली खपत भी कम हो गई है। यह खपत 50 लाख यूनिट से कम होकर 35 लाख यूनिट प्रतिदिन पर पहुंच गई है। बारिश के कारण एसी व कूलर बंद हो गए हैं। इससे खपत कम हुई है। दीपावली पर लाइटिंग के कारण खपत में इजाफा होता है। उसकी तैयारी बिजली निगम ने अभी से कर ली है। वहीं, सर्दी का सीजन भी शुरू हो रहा है। निगम की ओर से ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के लिए उनको चिह्नित किया जा रहा है और नए ट्रांसफार्मर लगाने के लिए भी सर्वे चल रहा है।
विज्ञापन

बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता वीके गोयल ने बताया कि शहर व ग्रामीण क्षेत्र में ट्रांसफार्मर की मरम्मत और ढीले तारों को कसने के लिए सभी एसडीओ को निर्देश दिए गए हैं। यह कार्य एक सप्ताह में पूरा करना होगा ताकि दीपावली पर उपभोक्ताओं को परेशानी न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed