{"_id":"695acaba3f323d83c002aeb4","slug":"there-was-no-female-radiology-officer-or-mammography-technician-in-the-x-ray-room-ambala-news-c-36-1-sknl1017-155848-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: एक्स-रे रूम में न महिला रेडियोलॉजी ऑफिसर, न मेमोग्राफी की तकनीशियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: एक्स-रे रूम में न महिला रेडियोलॉजी ऑफिसर, न मेमोग्राफी की तकनीशियन
विज्ञापन
- कैंट के नागरिक अस्पताल में एक सप्ताह पहले रेडियोग्राफर ने की थी बच्ची से छेड़खानी
- अब तक महिलाओं व युवतियों की सुरक्षा को देखते हुए नहीं तैनात किया महिला रेडियोलॉजी ऑफिसर, केवल चतुर्थ श्रेणी कर्मी तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। कैंट नागरिक अस्पताल में सुरक्षा के दावों की पोल खुलती नजर आ रही है। एक सप्ताह पहले एक्स-रे रूम में 9 साल की बच्ची के साथ हुई छेड़खानी की वारदात के बाद भी अस्पताल प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया है। अस्पताल के एक्स-रे रूम में अब तक किसी महिला रेडियोलॉजी ऑफिसर या महिला तकनीशियन की तैनाती नहीं की गई है।
केवल महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा के नाम पर चतुर्थ श्रेणी कर्मी की तैनाती कर दी गई है जो केवल नजर रखने व मरीजों को बुलाने का काम कर रही हैं, हालांकि पिछले छह माह से यह चतुर्थ श्रेणी कर्मी तैनात थी। इसके बावजूद उसके 9 वर्षीय बच्ची से छेड़खानी हो गई थी। उस समय महिला कर्मी कमरे में नहीं थी। जबकि अस्पताल में युवतियों व महिलाओं से एक्स-रे रूम में छेड़खानी के कई मामले आ चुके हैं, वहीं बराड़ा के अस्पताल में महिला रेडियोलॉजी ऑफिसर की तैनाती है।
मेमोग्राफी के लिए महिला तकनीशियन की जरूरत, वो पद भी खाली
अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल के अटल कैंसर केयर केंद्र में कैंसर के मरीजों की जांच के लिए भी कोई महिला तकनीशियन नहीं है। यही कारण है कि तीन माह से मेमोग्राफी की सेवाएं ठप हैं, हालांकि अस्पताल प्रबंधन की तरफ से संबंधित कंपनी के इंजीनियर द्वारा एक्स-रे करने वाले रेडियोलॉजी ऑफिसर को भी ट्रेनिंग दी गई थी। उसमें से युवती से छेड़छाड़ करने वाला रेडियोलॉजी ऑफिसर अमित भी शामिल है। ऐसे में तब से मेमोग्राफी से महिला कैंसर मरीजों के स्तन की जांच भी रुकी पड़ी है। ऐसे में करोड़ों रुपये की लागत से खरीदी गई मशीन का मरीजों को लाभ नहीं मिला पा रहा है।
विज्ञापन
मेमोग्राफी के लिए महिला तकनीशियन जल्द नियुक्त की जाएगी। एक्स-रे में रेडियोग्राफर के साथ महिला कर्मी तैनात कर दी गई हैं जो महिलाओं व युवतियों के एक्स-रे के समय मौजूद रहेगी। महिला रेडियोलॉजी ऑफिसर कैंट व सिटी में नहीं हैं।
- डॉ. राकेश सहल, पीएमओ अंबाला