फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   There was a stir due to a python entering the kitchen, it was rescued

Ambala News: रसोई में घुसे अजगर से हड़कंप, किया रेस्क्यू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
There was a stir due to a python entering the kitchen, it was rescued
नारायणगढ़ के डेरा गांव में घर में घुसे अजगर को रेस्क्यू कर दिखाते पशु प्रेमी भरत सिंह और स्नेक
नारायणगढ़। डेरा गांव में बुधवार तड़के तीन बजे घर की रसोई में अजगर घुस गया। उसे देखते ही हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सुबह छह बजे महिला ने इसकी सूचना वन विभाग के वाइल्ड लाइफ विंग को दी।
विज्ञापन

वाइल्फ लाइड विभाग से जीव और पशु प्रेमी भरत सिंह और स्नेकमैन राजकुमार पहुंचे और उन्होंने अजगर को रेस्क्यू किया। यह देखने में करीब आठ से नाै फीट लंबा था। इस देखने के लिए आसपास काफी लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने रेस्क्यू करने वाले टीम सदस्य भरत सिंह और राजकुमार की सराहना की।
विज्ञापन

पशु प्रेमी भरत सिंह ने बताया कि महिला को जब सुबह करीब तीन बजे रसोई में बर्तन गिरने की आवाज आई तो उसकी नींद खुली। महिला ने उठकर देखा कि बहुत बड़ा सांप रसोई के ऊपर लगे पाइप पर बैठा था। सुबह 6 बजे महिला ने वाइल्ड लाइफ विंग को इसकी सूचना दी। भरत सिंह ने बताया कि अजगर घर के बाहर से एक कुत्ते के बच्चे को अपना शिकार बना चुका था और रसोई के ऊपर लगे पाइप पर आकर बैठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने इसे पकड़कर जंगली इलाका में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। वहीं, पशु प्रेमी भरत सिंह कई वर्षों से जीव-जंतुओं की सेवा में जुटे हैं। वह घायल बेसहारा गोवंश व कुत्तों की सेवा भी करते हैं। इसके साथ ही कई जंगली जानवरों को रेस्क्यू कर सुरक्षित जगहों पर छोड़ चुके हैं और उनकी जिंदगी बचा जीवनदान दे चुके हैं। बीते दिनों उन्होंने बिजू को भी रेस्क्यू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed