फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   There was a slump in the textile market in the century, now hope from the summer season

सदी में कपड़ा मार्केट रही मंदी, अब गर्मी के सीजन से उम्मीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
There was a slump in the textile market in the century, now hope from the summer season
पिछले कुछ दिनों के दौरान तापमान में आई गिरावट के चलते सिटी बाजारों की विभिन्न मार्केट में स्थानीय दुकानदारों की ओर से गर्मी सीजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि सर्दी के सीजन में उनको नुकसान को झेलना पड़ा है। इस बार सर्दी के सीजन में ग्राहकों का कुछ खास रूझान देखने में नहीं आया। दरअसल जिस समय सर्दी का सीजन चरम चीमा पर था। उस दौरान अंबाला प्रशासनिक आदेशानुसार कोविड नियमों के तहत मार्केट कम समय के लिए खोली जाती थी, जिससे दुकानदारी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

माल की खरीददारी में लगाई गई पूंजी अब पूरे एक वर्ष के लिए ब्लॉक हो चुकी है। दुकानदारों को अब गर्मी के सीजन से बहुत उम्मीदें हैं। ग्राहकों की पसंद के अनुसार कलेक्शन रखी गई है। हालांकि ग्राहकों की संख्या में अभी कुछ खास इजाफा देखने में नहीं आ रहा है, लेकिन उम्मीद है गर्मी का सीजन बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

सर्दी के सीजन में भारी नुकसान हुआ है। सर्दी सीजन में स्टॉफ आदि के खर्चे निकालना भी बहुत मुश्किल हो रहा था। मुश्किलों के दौर में दुकानों के खर्चे उठाने पड़े थे, वहीं दुकानों पर ग्राहकों की संख्या में भारी गिरावट आने के कारण सर्दी के सीजन में नुकसान होने की संभावनाएं बनी थी। सर्दी सीजन का बचे हुए माल को दुकानों के आगे सेल लगाकर बहुत सस्ते दामों पर बेचा जा रहा है। अब दुकान में गर्मी के सीजन का मॉल भरा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजन ढ़ीगरा, संचालक राजन फुटवेयर, कपड़ा मार्केट, अंबाला सिटी।
पिछले लंबे समय से कपड़े के कारोबार से जुड़े हुए हैं, लेकिन सर्दी के सीजन में कपड़ों की खरीददारी में कुछ खास देखने को नहीं मिला। अब गर्मी का सीजन शुरू हुआ है। गर्मी सीजन को देखते हुए शुरुआती दौर में ग्राहकों के लिए हर प्रकार की वैरायटी के कपड़े रखे गए हैं। ग्राहकों का रूझान गर्मी सीजन के कपड़ों के प्रति देखने में आ रहा है। उम्मीद है कि गर्मी का सीजन दुकानदारों के लिए बेहतर साबित होगा।
- पिंका भाटिया, संचालक एमएस ट्रेड़िंग कंपनी, कपड़ा मार्केट, अंबाला सिटी।
दुकानदारों को गर्मी के सीजन से बहुत उम्मीदें हैं। यदि गर्मी सीजन भी दुकानदारों के लिए सही नहीं रहा तो दुकानदारी बंद करने की नौबत आ सकती है क्योंकि दुकानदारी के खर्चे निकालना बहुत मुश्किल हो रहा है। गर्मी के सीजन से उम्मीद लगाई जा रही है कि दुकानदारों को कुछ राहत मिलने वाली है।

- अभिषेक जायसवाल, संचालक मानिका कलेक्शन, कपड़ा मार्केट, अंबाला सिटी।
पिछले कई वर्षों से सिटी कपड़ा मार्केट में रेडीमेड गारमेंट्स से संबंधित कारोबार कर रहे हैं। इस बार गर्मी के सीजन को देखते हुए ग्राहकों की पसंद के अनुसार दुकानों पर कपड़ों की विभिन्न प्रकार की कलेक्शन लगाई गई है। ग्राहक दुकानों पर पहुंच रहे हैं। जोकि खरीददारी तो कर रहे हैं, परंतु पहले वाली बात नहीं दिख रही। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में ग्राहकों की संख्या में बढ़ोतरी देखने में मिल सकती है।
- मदन चौहान, संचालक अमन गारमेंट्स कपड़ा मार्केट, अंबाला सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed