फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   There was a problem in the portal, there was no registration in the cantonment tehsil

Ambala News: पोर्टल में रही दिक्कत, छावनी तहसील में नहीं हुई रजिस्टरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
There was a problem in the portal, there was no registration in the cantonment tehsil
अंबाला। हैरिस पोर्टल में लगातार तीसरे दिन भी तकनीकी खराबी के कारण जिलेभर की तहसीलों का काम प्रभावित रहा। आलम यह रहा कि दो दिन से परेशान लोग तीसरे दिन भी रजिस्टरी करवाने के लिए कार्यालय में पहुंचे लेकिन कोई काम नहीं हो सका। घंटों इंतजार के बाद उन्हें लौटना पड़ा। जिले में पिछले तीन दिनों में केवल 41 रजिस्टरी ही हो सकी।
विज्ञापन

उधर, बुधवार को छावनी तहसील कार्यालय में भी लोग रजिस्टरी करवाने के लिए भटकते रहे। सुबह से ही वेबसाइट बंद थी और एक भी रजिस्टरी नहीं हो सकी। ऐसे में लोग संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली को कोसते हुए नजर आ रहे थे। उनका कहना था कि संबंधित अधिकारियों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए थी और जनता को इस संबंध में अवगत करवाया जाना चाहिए था। आखिर में लोग हताश होकर अपने घरों को लौट गए। अंबाला कैंट तहसीलदार सुरेश कुमार ने बताया कि वह दिनभर काम के सिलसिले में कोर्ट में गए हुए थे। उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed