फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   There was a 40-minute conversation with the CM in a closed room

Ambala News: बंद कमरे में सीएम से 40 मिनट हुई वार्ता...विज बोले-मुलाकात हुई कुछ बात हुई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 04:50 PM IST
विज्ञापन
There was a 40-minute conversation with the CM in a closed room
अंबाला। पूर्व गृहमंत्री और अंबाला छावनी से विधायक अनिल विज के शास्त्री कॉलोनी स्थित आवास पर शुक्रवार को दोपहर 12.22 बजे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे। यहां विज ने जहां सीएम का स्वागत किया। वहीं मुख्यमंत्री नायब सैनी ने विज के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद दोनों नेताओं की बंद कमरे में करीब 40 मिनट तक वार्ता हुई। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि विज हमारे वरिष्ठ नेता हैं और मैं उनका आशीर्वाद लेने आया हूं। इनके मार्गदर्शन से हमें हरियाणा की 10 की 10 लोकसभा सीटें जीतनी हैं। दूसरी ओर विज ने भी पार्टी व सीएम से किसी तरह की नाराजगी से इंकार किया। उन्होंने कहा कि मैं भाजपा का अनन्य भक्त हूं और पार्टी से कभी नाराज हो ही नहीं सकता। हंसते हुए कहा कि मुलाकात हुई, कुछ बात हुई।
विज्ञापन

प्रदेश में भाजपा सरकार के सत्ता परिवर्तन के बाद से पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की नाराजगी सामने आ रही थी। यही कारण है कि विज पहले मुख्यमंत्री नायब सैनी के शपथग्रहण समारोह और फिर मंत्रिमंडल विस्तार में भी नहीं गए। यही नहीं उन्होंने कार्यक्रम की जानकारी से भी इंकार कर दिया। इसके बाद से विज की नाराजगी को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे। विज की नाराजगी के संबंध में जब बीते रोज नायब सिंह सैनी से पत्रकारों ने सवाल किया तो उन्होंने कहा कि वे हमारे आदरणीय हैं, और मैं जल्द उनके मिलूंगा। इस पर विज ने कहा था कि आते तो हैं नहीं, जब भी आए उनके लिए चाय तैयार। माना जा रहा है कि इसके बीच दोनों के बीच की दूरियां कम हुई और शुक्रवार को विज से मिलने के लिए सीएम नायब सिंह सैनी उनके घर पहुंचे। दोनों में 40 मिनट तक क्या बात हुई, यह तो उन्होंने जाहिर नहीं किया। सीएम से 40 मिनट तक हुई वार्ता के बाद अनिल विज ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मुलाकात हुई कुछ बात हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed