फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   There should be a permanent solution to the problem of waterlogging in Sector-9

Ambala News: सेक्टर-9 में जलभराव की समस्या का किया जाए स्थायी समाधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 03:14 AM IST
विज्ञापन
There should be a permanent solution to the problem of waterlogging in Sector-9
अंबाला सिटी। बारिश का सीजन शुरू होते ही सेक्टरवासियों को जलभराव की चिंता सता रही है। इस संबंध में वीरवार को सेक्टर 9 के पार्क में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सेक्टरवासियों ने बताया कि उन्होंने करोड़ों रुपये खर्च कर सेक्टरों में कोठियां बनाईं लेकिन निकासी नहीं होने से हर बार बारिश का पानी घरों में भर जाता है।
विज्ञापन

एक ओर जहां सेक्टर-9 से बरसाती पानी की निकासी नहीं है वहीं टीपीएस का चल रहा कार्य भी अधूरा पड़ा है। सेक्टर में अभी पाइपलाइन डाली जा रही हैं। लोगों ने बताया कि सेक्टर के हालातों को देखते हुए कई लोगों को अपने बच्चों की शादी करने में भी दिक्कत आ रही है। संवाद
विज्ञापन


----
प्रदेश का सबसे बड़ा सेक्टर-9, फिर भी हालत कॉलोनी से भी बदतर
सेक्टरवासी अशोक जैन ने बताया कि सेक्टर-9 प्रदेश का सबसे बड़ा सेक्टर है। इस सेक्टर की हालत शहर की कॉलोनियों से भी बदतर है। सेक्टर में जलभराव से निपटने के लिए कोई पर्याप्त प्रबंध नहीं किए गए हैं। बाढ़ में काफी नुकसान हुआ था। इसका स्थाई समाधान होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
घर जलभराव के कारण हो रहा खराब
सेक्टरवासी राजकुमार चड्ढा ने बताया कि सेक्टर में पानी निकासी के लिए पाइप डालने चाहिए। वह यहां काफी समय से रह रहे हैं। उनकी महंगी कोठियां भी जलभराव के कारण खराब हो रही हैं। अभी तक सेक्टर-9 में जलभराव को लेकर कुछ नहीं किया गया।
----
गड्ढों पर ढक्कन भी नहीं लगाया गया, खुले पड़े
राकेश गोयल ने बताया कि सेक्टर-9 में टीपीएस बनाने के लिए कई जगह पर सीमेंट से गड्ढे बनाए गए हैं। इन गड्ढों पर ढक्कन भी नहीं लगाया गया। यह गड्ढे खुले पड़े रहते हैं। बारिश आई तो जलभराव में नुकसान हो सकता है।
----
हर वर्ष होती है जलभराव की समस्या
सेक्टरवासी सुरेंद्र मोहन ने बताया कि वह सेक्टर-9 में 20 वर्ष से रह रहे हैं। यहां बरसाती निकासी के लिए अभी तक भी कोई स्थाई समाधान नहीं किया गया। हर वर्ष लोगों को परेशानी होती है। लोगों के घरों में सीवरेज का गंदा पानी भी चला जाता है।
----------
स्थानीय निवासी राजकुमार ने बताया कि बरसाती पानी निकासी का यहां कोई प्रबंध नहीं है। जब भी बादल गरजते हैं तो उनको जलभराव होने का डर सताने लगता है। सेक्टरवासी खुद सीवरेज के ढक्कन उठवाकर सफाई करवाते हैं ताकि जलभराव न हो।
----
25 वर्षों में भी सेक्टर-9 से दूर नहीं हो पाई जलभराव की समस्या
सेक्टरवासी प्रमोद कुमार, धर्मपाल दहिया बताते हैं कि सेक्टर में 25 वर्षों से निकासी नहीं है। हल्की बरसात के बाद भी जलभराव हो जाता है। दो दिन पहले हुई बारिश का पानी गुरुवार को भी सड़कों पर जमा था।
-----------
सेक्टरवासी राकेश शर्मा ने बताया कि घरों के बाहर नालियों से पानी नहीं निकलता। जिससे गली में पानी जमा होने से कई बार लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं। उन्होंने कई बार सरकार के आए नुमाइंदों को सेक्टर के हालातों के बारे में बताया, लेकिन अभी तक हालात नहीं सुधरे।
---------------
सेक्टरवासी अशोक कुमार ने बताया कि सीवरेज की नियमित सफाई नहीं होती। निगम की ओर से बरसाती सीजन में ही नहीं, बल्कि वर्षभर सफाई करवाई जानी चाहिए। अभी भी नालों में गाद जमी पड़ी है।

-----------
सेक्टरवासी सूरजभान गर्ग ने बताया कि सेक्टर-9 टीपीएस पर ट्रांसफार्मर की क्षमता नहीं बढ़ाई गई है। बरसाती सीजन सिर पर आ गया है। टीपीएस तो बन गया है, लेकिन पंप न चलने से निकासी कैसे होगी, यह अभी तक नहीं पता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed