{"_id":"6869a5a916a7ffe741082024","slug":"there-is-no-facility-for-water-drainage-from-parks-waterlogging-increases-problems-ambala-news-c-36-1-ame1006-145556-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पार्कों से पानी निकासी की सुविधा नहीं, जलभराव से बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पार्कों से पानी निकासी की सुविधा नहीं, जलभराव से बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। नागरिक अस्पताल में बने पार्क खस्ता हाल हैं। बारिश का पानी दोनों पार्कों में अभी तक नहीं निकला है। इस कारण यहां पर बैठने का भी स्थान नहीं बचा है। वहीं जलभराव के कारण यहां पर डेंगू का भी खतरा पनप रहा है। इसके साथ ही यहां पर बड़ी- बड़ी झाड़ियां भी उगी हुई हैं। जिनमें जहरीले जीवों का खतरा भी बना हुआ है। अभी तक नागरिक अस्पताल की ओर से इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
नागरिक अस्पताल के साथ बन रहे 100 बेड के अस्पताल के कारण निकासी की पाइपलाइन प्रभावित हो रही है। इस कारण कई दिनों तक पानी की निकासी नहीं हो पाती। वहीं नागरिक अस्पताल में पानी निकालने के लिए पंप भी प्रर्याप्त नहीं है। यहां पर पानी निकालने के लिए तीन पंप की आवश्यकता है, जबकि अस्पताल के पास सिर्फ एक ही पंप है। इसलिए समय पर पानी की निकासी नहीं हो पाती। बारिश के समय नर्सिंग छात्रावास सहित दोनों पार्कों में जलभराव हो जाता है। इसलिए यहां से आने जाना भी मुश्किल हो जाता है। अस्पताल ने पानी निकासी को लेकर इंतजाम नहीं किए हैं। बड़े पार्क में तो लंबे समय से घास काटने का काम भी नहीं हुआ है। कई बार अस्पताल परिसर में सांप भी आ चुके हैं। बीते वर्ष ट्रामा सेंटर में ही सांप आ गया था। जिससे स्टाफ सहित मरीजों में भी हड़कंप मचा था। इस बार भी यह खतरा बना हुआ है।
-- -
हमारी ओर से पानी निकासी कार्य करवाया जा रहा है। पानी निकलने के बाद ही घास व अन्य झाड़ियां भी काटने का कार्य शुरू किया जाएगा। मरीजों की सुविधा को देखते हुए लगातार प्रयास जारी है।
विज्ञापन
-- डॉ अदिति, पीएमओ प्रवक्ता अंबाला सिटी नागरिक अस्पताल।