{"_id":"68b9f0ce5b5c3188310127a3","slug":"there-is-no-concrete-arrangement-to-stop-the-river-flooding-nirmal-singh-ambala-news-c-36-1-amb1001-149064-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी के उफान को रोकने के लिए कोई ठोस इंतजाम नहीं : निर्मल सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी के उफान को रोकने के लिए कोई ठोस इंतजाम नहीं : निर्मल सिंह
Fri, 05 Sep 2025 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 05 Sep 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
अंबाला सिटी में घग्गर किनारे गांवों का दौरा करते विधायक निर्मल सिंह। प्रवक्ता
- फोटो : संवाद
अंबाला सिटी। कांग्रेस विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी निर्मल सिंह मोहड़ा ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन ने घग्घर नदी के उफान को रोकने के लिए कोई ठोस इंतजाम नहीं किए, यह कुप्रबंधन नहीं, बल्कि जनता की पीड़ा के प्रति क्रूर उदासीनता है।
बीती रात की तेज बारिश ने अंबाला सिटी को पूरी तरह से जलमग्न कर दिया। घग्घर नदी के ओवरफ्लो और बांधों के टूटने से हालात भयावह हो गए। हिसार रोड, मानपुर, डंडारी, नौगढ़, जड़ौत रोड, निजामपुर, कालू माजरा और भारत कॉलोनी जैसे क्षेत्रों में पानी घरों और खेतों में घुस गया। लोगों का कहना है कि नालों की सफाई समय पर नहीं हुई, कई जगह पंपिंग स्टेशन बंद पड़े रहे या लगाए ही नहीं गए, इससे पानी निकासी का काम पूरी तरह ठप रहा।
है।