{"_id":"67e302f2308ca13f9806e820","slug":"there-is-no-atm-facility-at-the-city-bus-stand-ambala-news-c-36-1-sknl1003-139700-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: शहर बस स्टैंड पर एटीएम सुविधा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: शहर बस स्टैंड पर एटीएम सुविधा नहीं
विज्ञापन
अंबाला शहर स्थित सुषमा स्वराज बस स्टैंड में बंद पड़ी भारतीय स्टेट बैंक की एटीएम मशीन। संवाद
- फोटो : संवाद
अंबाला सिटी। शहर के सुषमा स्वराज बस अड्डे पर पिछले एक महीने से एसबीआई की एटीएम खराब है। इस खराब मशीन की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा। इस एटीएम को पिछले साल ही लगाया था। मगर अब इसके खराब होने के चलते यात्री और रोडवेज के कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।
हालात यह हैं कि जैसे ही इस मशीन से रुपये निकालने कमांड दी जाती है वैसे ही रुपये अटक जाते हैं और थोड़ा सा दम लगाने पर फट जाते हैं। इस कारण से लोगों को नुकसान हो रहा है। शहर बस स्टैंड से रोजाना दो सौ से ज्यादा बसों को संचालन होता है। इसके अलावा यहां पर सात हजार से ज्यादा यात्रियों को आवागमन लगा रहता है। इस बस स्टैंड के प्रथम तल पर रोडवेज के विभिन्न कार्यालय है। इन सभी कार्यालयों में कई रोडवेज के कर्मचारी काम करते हैं। इसके साथ ही अंबाला शहर के प्रमुख बाजार भी यहीं हैं। आसपास कोई एटीएम न होने के कारण यह एटीएम लोगों के लिए सहारा था। मगर अब इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।
वर्जन
जैसे ही मशीन में दिक्कत आई थी तभी भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारियों को पत्र के माध्यम से सूचना दे दी गई थी।
कृष्ण, संस्थान प्रबंधक, बस स्टैंड अंबाला सिटी
वर्जन
एटीएम का पार्ट खराब हो गया है। इस कारण नोट फट रहे हैं। इसलिए नई मशीन आर्डर की हुई है। एक सप्ताह की भीतर नई मशीन आ जाएगी। इसके बाद लोगों को दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
राहुल कपूर, भारतीय स्टेट बैंक प्रबंधक, अंबाला सिटी।