फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Theft of lakhs from the house of the family who went to Punjab for marriage

Ambala News: शादी में पंजाब गए परिवार के घर से लाखों की चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Theft of lakhs from the house of the family who went to Punjab for marriage
बराड़ा। शादी समारोह में पंजाब गए परिवार के घर को चोरों ने निशाना बनाकर लाखों की नकदी व जेवर चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। परिवार को चोरी का घर आने पर पता चला। सूचना पर पुलिस ने मौके का मुआयना कर शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में भाई जगता कॉलोनी बराड़ा निवासी नैब सिंह ने बताया कि वह 14 जनवरी को परिवार सहित कपूरथला पंजाब में अपने मामा के बेटों की शादी में गया था। वीरवार को घर वापस पहुंचे और गेट का ताला खोल कर देखा तो पाया कि घर के दरवाजों के ताले टूटे पड़े हुए थे। घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। जब जांचा तो पाया कि घर से करीब 1.60 लाख नकदी, सोने की पांच अंगूठी, सोने की गले की चेन, सोने के झुमके, सोने की बालियां, चांदी की पैरों की चेन, कंगन, बच्चों के जेवर के साथ-2 गुलक से नकदी व कागजात गायब थे। जिन्हें किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed