{"_id":"675de668b17c63c93a009315","slug":"theft-incident-in-unchahar-express-solved-ambala-news-c-36-1-amb1001-134385-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: ऊंचाहार एक्सप्रेस में चोरी की घटना सुलझी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: ऊंचाहार एक्सप्रेस में चोरी की घटना सुलझी
विज्ञापन
अंबाला। ऊंचाहार एक्सप्रेस में हुई चोरी के मामले को जीआरपी ने सुलझा लिया है। दिल्ली पुलिस की मदद से जीआरपी ने आरोपी को काबू किया है। आरोपी ट्रेनों में चोरी के लिए मशहूर सांसी गिरोह का सदस्य है। आरोपी की पहचान दिल्ली निवासी 35 वर्षीय रवि के तौर पर हुई। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद सोमवार तक रिमांड पर लिया गया है ताकि अन्य आरोपियों की धरपकड़ और सामान की बरामदगी हो सके।
ट्रेन में चोरी की वारदात को सुलझाने के लिए मुखबिरों की मदद ली गई। मुखबिरों ने जीआरपी के साथ कुछ लोगों की फोटो साझा की। इन फोटो को ट्रेन में सफर करने वाली पीड़ित महिला को दिखाया गया। महिला ने एक आरोपी को पहचान लिया। जब जीआरपी ने पूछताछ का दायरा आगे बढ़ाया। जीआरपी को जानकारी मिली कि आरोपी सांसी गिरोह का शातिर अपराधी है और वो कई वर्षों से ट्रेन में सफर करने वाली अकेली महिलाओं का सामान चोरी करने में माहिर है। चूंकि आरोपी दिल्ली का रहने वाला था।
इसलिए जीआरपी ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर आरोपी के ठिकाने पर छापा मारा और आरोपी को पकड़ लिया। प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने ऊंचाहार एक्सप्रेस में की गई चोरी की वारदात को कबूल लिया था। आरोपी तक पहुंचने में जीआरपी प्रभारी धर्मवीर सिंह के साथ एएसआई सुखबीर और एचसी सजीव व ओमबीर ने सराहनीय कार्य किया।
विज्ञापन
यह था मामला
घटना 10 जुलाई को हुई थी। कानपुर से अंबाला छावनी में अपने मायके आने के लिए महिला ट्रेन नंबर 14217 में सवार हुई थी। उसे अपने भाई की सगाई में शामिल होना था। ट्रेन जब अंबाला आने से पहले मोहड़ी स्टेशन के पास पहुंची। एक अंजान व्यक्ति ने सीट का पर्दा हटाकर कहा कि मैडम अंबाला आने वाला है। इसलिए वो अपना सामान निकालकर खिड़की की तरफ आ जाएं। उसने अपने को स्टाफ कर्मचारी बताया।
जब वो अपना बड़ा बैग सीट से निकालकर गेट के पास जाने लगी तो आरोपी ने कहा कि वो पहले वाले दरवाजे से नहीं बल्कि अगले दरवाजे से उतरें। महिला उसके कहे अनुसार अगले गेट की तरफ चली गई। जब वो गेट पर पहुंची तो वहां पहले से खड़े 5-6 व्यक्तियों ने महिला के चारों घेरा बना लिया। फिर उसे एक तरफ कर दिया।
स्टेशन आने से पहले जब महिला ने बैग को उठाया तो बैग की सभी चैन टूटकर खुल गई, लेकिन चैन का लॉक लगा रहा गया। जब उसने अपना सामान चैक किया तो मेरे बैग के अंदर से सोने व चांदी के गहने गायब थे। जब महिला ने चोर-2 की आवाज लगाई तो शोर सुनकर ट्रेन में तैनात टीटीई व सुरक्षा कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। लेकिन आरोपी पकड़ने से पहले ही चलती ट्रेन से कूदकर भाग गए।