{"_id":"69b5ca4adc4840f48507a85f","slug":"theft-in-garib-rath-express-fir-lodged-after-one-and-a-half-years-ambala-news-c-36-1-amb1001-159707-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: गरीब रथ एक्सप्रेस में चोरी, डेढ़ साल बाद प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: गरीब रथ एक्सप्रेस में चोरी, डेढ़ साल बाद प्राथमिकी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। जयपुर से चंडीगढ़ की यात्रा के दौरान सोलन की युवती का लैपटॉप सहित अन्य सामान चोरी हो गया। जीआरपी ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई जीआरपी चंडीगढ़ से प्राप्त जीरो एफआईआर के आधार पर की गई है। शिकायतकर्ता सलोनी कमल ने बताया कि 14 अगस्त 2024 को वह ट्रेन नंबर 12983 गरीब रथ एक्सप्रेस में सफर कर रही थीं। अंबाला कैंट स्टेशन पहुंचने से पहले बदमाशों ने उनका लैपटॉप बैग चोरी कर लिया। बैग में लैपटॉप के अलावा कैमरा और एक पर्स था, जिसमें चार हजार रुपये नकद, ई-कार्ड और आधार कार्ड मौजूद थे।
पहले चंडीगढ़ जीआरपी में जीरो एफआईआर नंबर 20 दर्ज की गई थी। अब क्षेत्राधिकार के चलते, अंबाला कैंट जीआरपी ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 सी के तहत मुकदमा नंबर 68 दर्ज किया है। थाना प्रभारी हरीश कुमार ने बताया कि उनके पास जैसे ही शिकायत आई तो उन्होंने तुरंत प्राथमिकी दर्ज कर ली।