{"_id":"65a84a6a220398377300c739","slug":"theft-accused-caught-copper-and-cash-caught-ambala-news-c-36-1-sknl1017-17078-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: चोरी का आरोपी काबू, तांबा और नकदी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: चोरी का आरोपी काबू, तांबा और नकदी पकड़ी
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के गीता गोपाल चौक के निकट नोवा रेफ्रिजेशन से चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया। जिसकी पहचान छावनी के डेहा कालोनी निवासी विवेक उर्फ गोलू के रूप में हुई। कोर्ट में पेश कर आरोपी को 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। फिलहाल आरोपी से पुलिस ने 2 किलो तांबा व नकदी बरामद कर ली है। थाने में 16 दिसंबर को चंदा राम ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 13 से 16 दिसंबर 2023 को देव उर्फ पंकज उर्फ अंकुश व अन्य ने नोवा रेफ्रिजेशन से एल्यूमिनियम, तांबा, पीतल और लोहे का समान व बिजली की मोटरें चोरी कर ली थी। संवाद
जमीन पर कब्जाने का आरोपी काबू
अंबाला। बराड़ा में दर्ज जमीन पर नाजायज कब्जा करने के मामले में आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी के बराड़ा की सिंगपुरा कालोनी निवासी विजय कुमार के रूप में हुई। शिकायतकर्ता करनाल निवासी रोहित ने 24 नवंबर को बताया था कि 16 अक्तूबर को सिंगपुरा कालोनी बराड़ा में आरोपी विजय कुमार ने जमीन पर नाजायज कब्जा कर लिया था। संवाद
मारपीट में दो नाबालिगों को सरंक्षण
अंबाला। थाना नारायणगढ़ क्षेत्र में मारपीट व नाबालिगा से दुर्व्यवहार के मामले में पुलिस ने निखिल और जगमोहन उर्फ विक्की को काबू कर जेल भेज दिया, वहीं दो नाबालिगों को पुलिस संरक्षण में लेकर बाल-सुधार गृह में भेजा गया। शिकायतकर्ता नारायणगढ़ के काला आम्ब स्थित शिवालिक कालोनी निवासी व्यक्ति ने बताया था कि 14 जनवरी 2024 को आरोपी निखिल, जगमोहन उर्फ विक्की व दो नाबालिगों ने उसके घर में घुस कर उसके पुत्र से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी व उसकी नाबालिग पुत्री से अभद्रता करने का अपराधिक कार्य किया था। संवाद