{"_id":"65eb804d2d2fc1f77c01b889","slug":"the-youth-did-not-get-medical-treatment-without-receiving-the-appointment-letter-ambala-news-c-36-1-ame1006-119548-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बिना नियुक्ति पत्र पहुंचे युवाओं का नहीं हुआ मेडिकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बिना नियुक्ति पत्र पहुंचे युवाओं का नहीं हुआ मेडिकल
विज्ञापन
अंबाला सिटी। ग्रुप डी की भर्ती के नतीजे जारी होने के बाद शुक्रवार से रविवार तक अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच (मेडिकल) किए जाने हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने छुट्टी के दिन भी स्वास्थ्यकर्मियों की डयूटी लगाई, मगर सिर्फ दो-तीन युवा ही मेडिकल कराने पहुंचे।
सीएमओ कार्यालय पहुंचने पर जब स्वास्थ्य कर्मियों ने अभ्यार्थियों से नियुक्ति प्रमाण पत्र मांगे तो किसी भी अभ्यर्थी के पास नियुक्ति पत्र नहीं थे। इसके कारण उन्हें बिना मेडिकल कराए लौटना पड़ा। अभ्यार्थियों का कहना था कि उनका लिस्ट में रोल नंबर तो है, लेकिन एचएसएससी की ओर से उन्हें अभी तक नियुक्ति पत्र जारी नहीं हुआ है। इसलिए वे भर्ती परिणाम और अपने पंजीकरण कार्ड लेकर ही मेडिकल करवाने के लिए आ गए, लेकिन यहां पहुंचने पर अधिकारियों ने उनसे नियुक्ति पत्र मांग लिया।
ऐसे में अभ्यार्थियों को बिना मेडिकल करवाए ही वापिस लौटना पड़ा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना था कि उनके पास 55 अभ्यार्थियों की सूची जारी हुई है। जिनका ग्रुप डी की भर्ती के तहत मेडिकल होना है। लेकिन मेडिकल के पहले दिन कोई भी अभ्यर्थी नहीं पहुंचा। स्वास्थ्य विभाग ने आंख, नाक, कान, दंत चिकित्सक सहित विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों को नियुक्त किया है।
विज्ञापन
नियुक्ति पत्र के बिना नहीं हुआ मेडिकल
छावनी से आए 42 वर्षीय विनोद ने बताया कि वह छावनी की डिफेंस कॉलोनी से आया है। उसने कॉमन कैडर के तहत डी ग्रुप की परीक्षा दी थी। जिसके बाद वह शुक्रवार को अपना मेडिकल करवाने के लिए आया था। लेकिन जब वह यहां पहुंचा तो पता चला कि बिना नियुक्ति पत्र के उसकी मेडिकल जांच नहीं होगी। इसलिए वह बिना मेडिकल करवाए ही लौट गया। उसने बताया कि वह सिर्फ अपने परिणाम और पंजीकरण पत्र लेकर ही आया था। उसे संबंधित विभाग की ओर से नियुक्ति प्रमाण पत्र नहीं मिला है।
नहीं बनी मेडिकल फाइल
शाहबाद से आए 24 वर्षीय विशाल ने बताया कि उसने भी डी ग्रुप की परीक्षा पास की है। इसी के चलते वह मेडिकल करवाने के लिए सीएमओ कार्यालय पहुंचा है। लेकिन उसके पास भी नियुक्ति पत्र नहीं था। इसके कारण उसका मेडिकल फाइल नहीं बनी और न ही उसका मेडिकल हुआ।
वर्जन
निदेशालय की ओर से स्वास्थ्य विभाग को डी ग्रुप भर्ती के लिए मेडिकल करवाने के निर्देश दिए है। इसके लिए विभाग ने चिकित्सकों की डयूटी लगाई है। पहले दिन कोई भी अभ्यर्थी मेडिकल कराने के लिए नहीं पहुंचा। यह मेडिकल 10 मार्च तक जारी रहेंगे।
- मोहनबीर सिंह, अधीक्षक, सीएमओ कार्यालय