फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The young man was attacked and killed with sticks and rods.

Ambala News: डंडे, रॉड से हमला कर युवक को मार डाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
The young man was attacked and killed with sticks and rods.
अंबाला। छोटा बड़ौला गांव में पुरानी रंजिश के चलते बाइक पर जा रहे युवक अंकित का रास्ता रोककर आधा दर्जन बदमाशों ने डंडें, बिंडों व रॉड से हमला कर अधमरा कर दिया। उपचार के दौरान अंकित को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घायल के पिता का आरोप है कि जमकर पिटाई करने के बाद बेहोशी की हालत में बेटे के गले में रस्सा डालकर उसे कुरड़ी के खदान में खींच कर फेंक दिया। जिससे मुंह में गंदा पानी चला गया। यह हमला 19 जुलाई को हुआ था।
विज्ञापन

बेटे की बिगड़ती हालत को देखते हुए उसे चंडीगढ़-32 जीएमसीएच रेफर कर दिया था। अंबाला सदर थाना पुलिस ने घायल के पिता रोहताश की शिकायत पर मनिंद्र सिंह, कुलविंद्र सिंह उर्फ भोला, सुरेंद्र पाल, जगदीप, बलजिंद्र, जस्सी, रामपाल पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सूत्रों के अनुसार इस मामले में कुछ आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।प्
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बड़ौला गांव निवासी रोहताश ने बताया कि बेटा अंकित एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। 19 जुलाई को वह अपनी ड्यूटी पर चला गया था। वह भी किसी काम से पीछे-पीछे बाइक पर जा रहा था। जैसे ही बेटा छोटा बड़ौला गांव में पहुंचा तो एक कार सवार आरोपियों ने रॉड, बिंडे व डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि नीचे गिराकर एक के बाद एक बिंडे व डंडे मारे। यहां तक कि बेटे के गले में रस्सा डाल कर बेहोशी हालात में कुरड़ी के खदान में खींच कर डाल दिया। जिससे मुंह में गंदा पानी चला गया। वह अपने बेटे को बचाने के लिए मदद को चिल्लाने लगा। लोगों को आते देखकर हमलावर मौके से फरार हो गए। आरोपियों ने कार की नंबर प्लेट पर मिट्टी लगाई हुई थी। आरोप लगाया कि यह हमला पुरानी रंजिश के चलते हुआ।

रेकी कर दिया वारदात को अंजाम

मृतक के चचेरे भाई सुरेश ने बताया कि उनका पिछले करीब आठ माह से किसी घरेलू मामले को लेकर कोर्ट में विवाद भी चल रहा है, दोनों पक्ष अपनी-अपनी तारीखों पर चले जाते थे। सुरेश ने यह भी बताया कि हमलावर उसके भाई की कई दिनों से रेकी कर रहे थे कि वह किस समय काम पर जाता है और किस समय काम से आता है।

----
दो बहनों का इकलौता भाई था अंकित
परिजनों को कहना है कि पुलिस ने अभी तक दो लोगों को ही हिरासत में लिया है जबकि इस पूरे हत्याकांड में छह लोग जुडे़ हुए हैं। जब पुलिस को नाम लेकर आरोपियों की जानकारी दी गई हैं पुलिस फिर भी उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही। आरोप लगाया कि हमलावर परिवार के अन्य सदस्यों को भी जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। मृतक की दोनों बहनों शिवानी व प्रीति ने बताया कि उनका अंकित अकेला भाई था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed