फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The work of pouring soil at the ashram site is incomplete, expressed opposition

आश्रम स्थल पर मिट्टी डालने का काम अधूरा, जताया विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
The work of pouring soil at the ashram site is incomplete, expressed opposition
मुलाना। भगवान वाल्मीकि आश्रम सिरसगढ़ में संस्था के पदाधिकारियों और समाज के लोगों की बैठक प्रधान सतीश लोहट की अध्यक्षता में हुई। इसमें समाज के लोगों ने भारी संख्या में एकत्रित होकर आश्रम में मनरेगा के तहत मिट्टी डालने का कार्य पूरा न करने के चलते रोष व्यक्त किया। संस्था के महासचिव मोहन परोचा ने बताया कि गत वर्ष ग्राम पंचायत सिरसगढ़ द्वारा प्रस्ताव पारित कर वाल्मीकि भवन के प्रांगण में मनरेगा के तहत मिट्टी डालने का निर्णय लिया गया था। इसके लिए तीन लाख 55 हजार रुपये का एस्टीमेट पास किया गया था। सितंबर 2021 में तीस ट्रालियां मिट्टी की डालकर काम बंद कर दिया गया था। करीब 9 महीने बीत जाने के बाद भी काम दोबारा शुरू नहीं किया गया।
विज्ञापन

इस संबंध में मनरेगा और बीडीपीओ कार्यालय के कर्मचारी और अधिकारी एक दूसरे पर जिम्मेदारी डालते हैं। यदि प्रशासन द्वारा शीघ्र ही यह काम नहीं किया गया तो लोग आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। इस अवसर पर संस्था के कोषाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, संगठन सचिव विनोद मुलाना, जसविंदर सिंह, जयपाल, राजेंद्र कुमार, गंगाराम ,शीशपाल ,प्रमोद कुमार, मलकीत सिंह, गुलजारीलाल ,मलखान सिंह, जगतार सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मेरे पास बराड़ा खंड का एडिशन चार्ज है। अभी हम वोटर लिस्ट के ऑब्जेक्शन क्लेम में व्यस्त हैं। 29 जून के बाद ही इस मामले को देखा जा सकता है।
- सुमन कादियान, बीडीपीओ, बराड़ा।
मैंने हाल ही में 17 जून को चार्ज संभाला है। मैं जल्द ही इस बारे बैठक कर जानकारी लूंगा और समस्या के समाधान करने का प्रयास करूंगा।
- राकेश पांडे एबीपीओ, मनरेगा, बराड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed