फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The wheel of a trolley full of bricks got stuck in a pothole in Ajit Nagar street

Ambala News: अजीत नगर की गली के गड्ढे में धंसा ईंटों से भरी ट्राली का पहिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
The wheel of a trolley full of bricks got stuck in a pothole in Ajit Nagar street
अंबाला। कैंट के अजीत नगर की गली में जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा खुदाई के बाद महज मिट्टी से भरे गए गड्ढे में शनिवार को ईंटों से भरी ट्राली का पहिया धंस गया। पांच हजार ईंटों से लोड ट्राली का पहिया धंसने के बाद वह बूरी तरह से फंस गया। आगे का ट्रैक्टर भी हवा में उठ गया। करीब पांच घंटे बाद ट्राली की सभी ईंटों को दूसरी ट्रालियों में लादकर गड्ढे से पहिया निकाला गया। उधर, स्थानीय लोगों ने जन स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही को लेकर रोष जताया। बाकायदा इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल की। इलाकावासी सोनू पंचाल ने बताया कि अगस्त माह में ही गली में कुछ लोगों के पानी के कनेक्शन खराब हो गए थे। उन्हें दुरुस्त करने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी पहुंचे थे। इन कर्मचारियों ने गली में घरों के बाहर गड्ढे तो खोद दिए। लेकिन इन्हें सीमेंट से पक्का करने की जगह महज मिट्टी व मलबा डालकर भर दिया। यहीं कारण रहा कि गली में से गुजर रही ट्राली का पहिया धंस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed