फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The vicious woman took the woman by smelling intoxicants and stole the jewelry

महिला को नशीला पदार्थ सुंघा गहने चोरी कर ले गई शातिर महिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
The vicious woman took the woman by smelling intoxicants and stole the jewelry
अंबाला। पुराने बर्तन लेने और नए बर्तन देने के बहाने शातिर महिला ने एक महिला के घर में घुसकर नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इसके बाद महिला के पहने गहने लेकर फरार हो गई। पीड़ित महिला ने गृहमंत्री अनिल विज को शिकायत दी। इसके बाद थाना साहा पुलिस ने महिला की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

गृहमंत्री अनिल विज को 22 अगस्त को दी शिकायत में रीना रानी ने बताया कि वह गांव नारायणगढ़ माजरा की निवासी है। 24 जुलाई की दोपहर वह अपने घर पर अकेली थी। इस दौरान एक महिला आई। उसने कहा कि वह पुराने बर्तन दे दे और नए ले ले। इसके बाद उसने पुराने बर्तन दिए और नए ले लिए। तभी उस शातिर महिला ने उसको कुछ गहने दिखाए। महिला ने उसे नशीली दवाई सुंघा दी। इस कारण उसका शरीर अधरंग की तरह हो गया। शातिर महिला ने तीन सोने की अंगूठी, कानों के कांटे, बालियां, पैरों की पाजेब व अन्य गहने चोरी कर फरार हो गई। इस शिकायत के बाद सोमवार को थाना साहा पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed