फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The vendor charged more money for Rail Neer and the Railways imposed a fine of Rs 10,000.

Ambala News: रेल नीर पर वेंडर ने वसूले अधिक रुपये रेलवे ने लगाया 10 हजार का जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
The vendor charged more money for Rail Neer and the Railways imposed a fine of Rs 10,000.
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर ​स्थित खानपान स्टाल। संवाद
अंबाला। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से अतिरिक्त रुपये लेने को लेकर वेंडर पर गाज गिरी है। कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर स्थित कैटरिंग स्टाॅल संख्या-1 से रेल नीर की बोतल निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बेची गई।
विज्ञापन

शिकायत सही पाए जाने पर रेलवे ने सख्त कार्रवाई की है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने आरोपी वेंडर मेसर्स रेखा मीणा पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है, इसके साथ ही चेतावनी दी है कि भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति होने पर लाइसेंस निरस्त करने जैसी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। रेल मदद पोर्टल पर हुई थी शिकायत : मामले का खुलासा तब हुआ जब एक यात्री ने रेल मदद पोर्टल पर ओवरचार्जिंग को लेकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि 11 मार्च 2026 को स्टाल पर पानी की बोतल के लिए तय मूल्य से अधिक रुपयेे वसूले गए। खास बात यह है कि उक्त वेंडर के खिलाफ पहले भी इस तरह की शिकायतें प्राप्त हो चुकी थीं।
विज्ञापन


औचक निरीक्षण में पकड़ा गया झूठ : शिकायत मिलते ही वाणिज्य विभाग की टीम ने स्टेशन पर औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान यात्रियों से पूछताछ और स्टाल की गतिविधियों पर नजर रखने के बाद ओवरचार्जिंग की पुष्टि हुई। अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जुर्माने का आदेश जारी कर दिया। रेलवे की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, वेंडर को जुर्माने की राशि समय सीमा के भीतर जमा कर उसकी रसीद मंडल कार्यालय में प्रस्तुत करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed