फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The vehicle hit the goldsmiths coming home with the jewellery, one dead

जेवर लेकर घर आ रहे सुनारों को वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
The vehicle hit the goldsmiths coming home with the jewellery, one dead
अंबाला। जेवर लेकर घर आ रहे बाइक सवार सुनारों को तेज रफ्तार छोटा हाथी वाहन चालक ने टक्कर मार दी और फरार हो गया। हादसे में दोनों सुनार घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने एक सुनार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पंजोखरा पुलिस को दी शिकायत में रोहित वर्मा ने बताया कि वह गांव खानपुर ब्राहमणा का निवासी है। उसकी गांव तसडौली में कृष्णा वर्मा के नाम से सुनार की दुकान है। उसके ताऊ के लड़के अमित निवासी गांव खानपुर ब्राहमणा की गांव कक्कड़ माजरा में सुनार की दुकान है। मंगलवार की शाम छह बजे वह अमित के साथ बाइक पर शहर के सर्राफा बाजार में सोने, चांदी के जेवरात लेने के लिए आए थे। बाइक अमित चला रहा था। वे बाजार से सामान लेकर अपने घर जा रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान मधु महल पैलेस के सामने शाहजादपुर-नारायणगढ रोड की तरफ से एक छोटा हाथी लोडिंग गाड़ी का चालक तेज गति से गाड़ी को चलाकर आया और उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह दोनों बाइक समेत सड़क पर गिर कर घायल हो गए। घटना स्थल पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अमित को मृत घोषित कर दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed