फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The trolley hit the brakes, the car coming from behind collided, the person died

ट्राले ने मारी ब्रेक, पीछे से आ रही गाड़ी की टक्कर, व्यक्ति की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
The trolley hit the brakes, the car coming from behind collided, the person died
अंबाला। ट्राले के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रही कार ट्राले में फंस गई। हादसे में चालक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर आरोपी ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना अंबाला सदर पुलिस को दी शिकायत में संदीप सिंह ने बताया कि वह गांव सुल्लर का निवासी है। 30 मार्च को वह अपनी बाइक पर और उसके पिता अपनी कार से गांव जा रहे थे। वह दोनों गांव बलाना के पास पहुंचे तो उनके आगे एक ट्राला चल रहा था। तभी ट्राला चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इस कारण उसके पिता की कार ट्राले के पीछे फंस गई। इसके बाद ट्राला चालक ने काफी दूर जाकर अपने ट्राले को रोका। हादसे में उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। यह देख ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। इसके बाद वह पिता बलजिंद्र सिंह को इलाज के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचा। जहां पर डॉक्टर ने उसके पिता को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed