फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The train going to Andaura arrived three hours late

Ambala News: अंदौरा जाने वाली ट्रेन तीन घंटे की देरी से पहुंची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 06:03 AM IST
विज्ञापन
The train going to Andaura arrived three hours late
अंबाला। रायपुर हरियाणा से अंब अंदौरा की तरफ जाने वाली ट्रेन नंबर 64563 की चाल एक बार फिर बिगढ़ गई है। ट्रेन वीरवार को सवा तीन घंटे की देरी से अंबाला कैंट स्टेशन पर पहुंची। इससे दैनिक यात्रियों में एक बार फिर उबाल आ गया और उन्होंने रेलवे की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लगाते हुए रेल मंत्री सहित डीआरएम को शिकायत भेजी। दैनिक यात्री सुनील, गुरपाल, सुमित, जीतेश व सुरेश ने बताया कि ट्रेन के देरी से चलने का सिलसिला लगातार जारी है। कुछ दो-तीन दिन तक तो ट्रेन सही समय पर अंबाला पहुंची, लेकिन अब फिर से ट्रेन दो से तीन घंटे की देरी से अंबाला पहुंचने लगी हैं। ऐसे में उन्हें चंडीगढ़ जाने में परेशानी का सामना न करना पड़ रहा है। मजबूरी में उन्हें ऊंचाहार एक्सप्रेस का सहारा लेकर चंडीगढ़ पहुंचे। कुछ यात्री तो पिछले सप्ताह से ही ट्रेन की देरी की वजह से रोडवेज बस जैसे अन्य वैकल्पिक साधनों की तलाश में जुट गए थे। स्थानीय दैनिक यात्रियों ने रेलवे से पुरजोर मांग की है कि इस मार्ग पर इस ट्रेन के संचालन में सुधार किया जाए ताकि लोग समय पर अपने कार्यस्थल पर पहुंच सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed