{"_id":"68ebfc3126ba7e65f80b6828","slug":"the-then-dgp-had-received-a-notice-from-the-scst-commission-ambala-news-c-36-1-amb1002-151309-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: तत्कालीन डीजीपी को मिला था एससी एसटी आयोग का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: तत्कालीन डीजीपी को मिला था एससी एसटी आयोग का नोटिस
विज्ञापन
अंबाला। आईजी वाई पूरण कुमार का अंबाला से काफी गहरा नाता रहा है। उन्होंने अंबाला में न केवल आईजी बल्कि इससे पहले बतौर एसपी और एचएपी कमांडेंट के रूप में सेवाएं दी थीं। उनकी ही शिकायत पर तत्कालीन डीजीपी को एससी एसटी आयोग का नोटिस मिला था।
अंबाला में रहने के दौरान ही उनके साथ तत्कालीन पुलिस महानिदेशक मनोज यादव के साथ मंदिर में शिवलिंग स्थापना से जुड़ा विवाद शुरू हुआ था।
शहजादपुर थाने में बने शिव मंदिर में शिवलिंग की स्थापना कार्यक्रम में उस समय के आईजी वाई पूरण कुमार को बतौर मुख्य अतिथि बुलाया गया था। इस कार्यक्रम की जानकारी जैसे ही सार्वजनिक हुई वैसे ही तत्कालीन डीजीपी मनोज यादव ने आईजी वाई पूरण से थाने में शिवलिंग की स्थापना के संबंध में जवाब तलब कर लिया था।
बताया जाता है कि उस कार्यक्रम में आईपीएस अभिषेक जोरवाल भी शामिल हुए थे। ऐसे में आईजी पूरण कुमार ने जवाब तलब पर आपत्ति जताई थी। इस मामले में तत्कालीन डीजीपी और तत्कालीन आईजी वाई पूरण कुमार के बीच बातचीत विवाद में बदली तो इसकी शिकायत आईजी ने एससी एसटी आयोग को कर दी थी।
विज्ञापन
इस मामले में आयोग ने हरियाणा के तत्कालीन चीफ सेक्रेटरी और डीजीपी मनोज यादव को नोटिस जारी कर दिया था। उस समय के अधिकारी बताते हैं कि डीजीपी मनोज यादव तभी आनन फानन में डेपुटेशन लेकर हरियाणा से चले गए थे।