फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The temperature increased due to the sun coming out after three days, people were troubled by the heat

Ambala News: तीन दिन के बाद निकली धूप से बढ़ा पारा, गर्मी से परेशान रहे लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
The temperature increased due to the sun coming out after three days, people were troubled by the heat
अंबाला छावनी बस अड्डे पर गर्मी में अपना गला तर करता यात्री। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला सिटी। तीन दिन के बाद शनिवार को आसमान साफ हुआ तो धूप निकली। धूप निकलने से गर्मी के साथ उमस भी बढ़ी। इस दौरान दिन के तापमान में बढ़ोतरी रही। दिन के समय अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस तो रात्रि के समय 26.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। उमस के कारण लोगों को घरों में गर्मी का अधिक अहसास हुआ।

मौसम वैज्ञानिक वातावरण में नमी अधिक होना उमस का कारण बता रहे हैं। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून टर्फ की उत्तरी सीमा अब श्री गंगानगर, रोहतक, बांदा, सीधी, रांची, डायमंड हार्बर से उत्तरपूर्व बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। अब यह मानसून टर्फ रेखा उत्तर की तरफ बने रहने की संभावना है, जिससे हरियाणा में मानसून अगस्त के प्रथम सप्ताह में भी सक्रिय बने रहने की संभावना है। राज्य के सभी क्षेत्रों में 5 अगस्त तक बारिश की गतिविधियों जारी रहने की संभावना है। इस दौरान वातावरण में नमी बढ़ने तथा दिन के तापमान में गिरावट बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed