फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The teenager's foot slipped while taking a photo

Ambala News: फॉलोअप - फोटो खींचते समय फिसला था किशोरी का पैर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 03:19 AM IST
विज्ञापन
The teenager's foot slipped while taking a photo
संवाद न्यूज एजेंसीअंबाला सिटी। महावीर पार्क के तालाब में डूबने से दो किशोरी की मौत के मामले में स्थिति स्पष्ट हो गई है। पार्क में आए मुस्कान नामक युवक ने पुलिस को हादसे से जुड़ी सच्चाई बताई है। मुस्कान ने बताया कि एक युवती तालाब के पास खड़े होकर फोटो खींच रही थी। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वो तालाब में गिर गई। जब दूसरी लड़की ने उसे पानी में गिरते देखा तो उसने उसे बचाने के लिए तालाब में छलांग लगा दी। लेकिन नीचे दलदल के कारण दोनों अंदर ही फंस गई। मौके पर मौजूद कुछ युवकों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन वो बच नहीं पाई। लगभग एक घंटे बाद जब पुलिस आई तो उनके शवों को तालाब से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

यह था मामला
अग्रसेन चौक के निकट महावीर पार्क स्थित तालाब में मंगलवार को दो किशोरियों की संदिग्ध परिस्थितियों में डूबने से मौत हो गई। यह हादसा दोपहर 12 बजे हुआ। जान गंवाने वाली किशोरियों की पहचान सिटी के सुल्तानपुर की शिवपुरी कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय अंजली व पंजाब के बसौली निवासी 17 वर्षीय जैसमीन के रूप में हुई। दोनों किशोरियों के बैग, फोन बाहर पड़े थे और जूतों से लेकर जुराबें तक तालाब के बाहर पड़ी हुई थी। जबकि पार्क में बैठे लोगों ने केवल शोर सुना तो मौके पर पहुंचे। तब तक दोनों किशोरियां डूब गई थी। शवों को निकालने के बाद सिटी के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन

--
परिजनों के बयान पर पोस्टमॉर्टम करवाकर शव सौंप दिया है। घटनास्थल सहित किशोरियों के बैग से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला। एक प्रत्यक्षदर्शी सामने आया था, जिसने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेश कुमार, प्रभारी सिटी थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed