फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The teenager committed suicide by hanging himself

Ambala News: किशाेर ने फंदा लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
The teenager committed suicide by hanging himself
मृतक प्रथम की फाइल फोटो।
अंबाला सिटी। प्रेम नगर में रहने वाले किशोर ने संदिग्ध हालात में फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान चार मोहल्ला निवासी प्रथम के रूप में हुई है। पिता ललित कुमार ने बताया कि वह ई-रिक्शा चलाते हैं।
विज्ञापन

वीरवार शाम करीब आठ बजे उन्हें पता चला कि बेटे प्रथम घर में चुन्नी से फंदा बनाकर लटका है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। शुक्रवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पिता ललित ने बताया कि प्रथम आठवीं कक्षा में पढ़ता था। पांच वर्ष पहले पतंग उड़ाते समय वह छत से गिर गया था। उस समय सिर और पैरों में चोटें आई थी।
विज्ञापन

चोट लगने के बाद छह महीनों तक उसका चंडीगढ़ जीएमसीएच- 32 से उपचार कराया। ठीक होने के बाद भी उसे बोलने और चलने में थोड़ी परेशानी रहती थी। चोट लगने के बाद से प्रथम गुमसुम रहता था। वीरवार को उसकी माता और बहन बाजार में किसी काम से गए थे। जब वह दोनों लौटी तो उन्होंने घर के ऊपरी कमरे में प्रथम को फंदे से लटका था। प्रथम की बड़ी बहन है जो अभी पढ़ाई कर रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोचिकित्सक की राय बच्चों का मन टटोलें
मनोचिकित्सक डॉ. एसके राणा ने बताया कि आज के दौरान माता-पिता बच्चों को समय नहीं दे पाते हैं। ऐसे में बच्चे इंटरनेट या अन्य किसी चीज को ही अपनी दुनिया समझ बैठते हैं। इससे उन्हें इसकी लत लग जाती है। जब माता-पिता इस लत को अचानक से छुड़वाने के लिए जोर डालते हैं तो बच्चों के मन में नकारात्मक विचार जन्म ले लेते हैं। इसलिए बच्चों को समय दें और उनके मन की बात पूछें। किशाेर अवस्था में बच्चे खुद को बड़ा समझते हैं और माता-पिता उन्हें बच्चा समझते है। इसलिए बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार अपनाते हुए उनकी मन की बातों को समझे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed