{"_id":"684345e6cd1b9f9de6028a72","slug":"the-team-will-monitor-the-train-of-amb-andaura-ambala-news-c-36-1-amb1001-143967-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: अंब अंदौरा की ट्रेन की निगरानी करेगी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: अंब अंदौरा की ट्रेन की निगरानी करेगी टीम
विज्ञापन
अंबाला। रायपुर हरियाणा से चंडीगढ़ की तरफ जाने वाली ट्रेन नंबर 64563 शुक्रवार को भी दो घंटे की देरी से अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंची। एक बार फिर इसका खामियाजा दैनिक यात्रियों सहित पीजीआई जाने वाले मरीजों और छात्रों को भुगतना पड़ा।
अब इस समस्या के समाधान के लिए अंबाला मंडल रेल प्रबंधक ने ट्रेन की निगरानी के निर्देश जारी किए हैं। वहीं, ट्रेन के सही समय पर संचालन के लिए दिल्ली के डीआरएम से मंत्रणा की है ताकि यात्रियों को राहत मिल सके।
टीमें तैनात
दिल्ली और अंबाला रेल मंडल के अधीन आने वाले स्टेशनों पर तैनात कर्मचारियों को दैनिक ट्रेन नंबर 64563 को समय पर संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। अगर बीच रास्ते कोई बाधा आती है तो उसे दूरी करने की जिम्मेदारी भी संबंधित स्टेशन मास्टर की होगी। इसके अलावा रायपुर हरियाणा से ट्रेन के संचालन के बाद बीच रास्ते के निर्धारित स्टेशनों पर ही ट्रेन को रोका जाएगा न कि दूसरी ट्रेन को पास देने के चक्कर में बीच रास्ते। इसकी रिपोर्ट रोजाना दोनों डीआरएम को देनी होगी।
विज्ञापन
शिकायतों पर तैयार किया खाका
ट्रेन के रोजाना देरी से चलने के कारण यात्रियों को दिक्कत हो ही रही है, वहीं रेलवे की छवि भी खराब हो रही है। इस ट्रेन में रोजाना 700 के करीब यात्री सफर करते है। इनमें से अधिकांश नौकरी पेशा हैं जोकि चंडीगढ़ की तरफ आवागमन करते हैं। लेकिन वंदे भारत सहित मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों को समय पर चलाने के लिए इस ट्रेन को बेवजह बीच रास्ते के स्टेशनों पर रोककर देरी से चलाया जाता है।
वर्जन
ट्रेन को समय पर चलाने के लिए योजना तैयार की गई है। इसके लिए टीम को निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। उम्मीद है कि ट्रेन समय पर ही संचालित होगी और यात्रियों को राहत मिलेगी।
विनोद भाटिया, डीआरएम अंबाला।