फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The team that went to verify stubble burning was taken hostage

Ambala News: पराली जलाने का सत्यापन करने गई टीम को बनाया बंधक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Oct 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
The team that went to verify stubble burning was taken hostage
गगनहेड़ी गांव में किसानों के साथ बैठे ग्राम सचिव व पटवारी।
अंबाला/मुलाना। काकरकुंडा गांव में सेटेलाइट से मिली लोकेशन पर पराली जलाने का चालान करने गई टीम को किसानों ने रोक कर बिठा लिया। किसानों के अनुसार जिस लोकेशन की बात विभागीय टीम कर रही है, वहां पर पराली जलाई नहीं गई है। ना ही वहां इसके अवशेष हैं। इसलिए चालान नहीं बनता।
विज्ञापन

इस बीच किसान यूनियन सदस्य भी आ पहुंचे और किसान का समर्थन किया। मौके पर आकर कृषि विभाग एसडीओ ने किसानों को समझाया और करीब पांच घंटे बाद रात करीब नौ बजे किसानों ने कृषि विभाग की टीम को जाने दिया।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार काकरकुंडा में किसान बलदेव सिंह निवासी गगनहेडी की जमीन पर सरकारी टीम जिसमें पटवारी विपिन, ग्राम सचिव नीरज व कृषि विभाग सुपरवाइजर विश्वजीत
विज्ञापन
विज्ञापन


सैटेलाइट से लोकेशन मिलने पर पराली जलाने का चालान काटने मंगलवार को शाम करीब चार बजे पंहुची। किसानों के अनुसार वहां पर खेत जोता हुआ पाया गया। जिसके चलते टीम को गगनहेडी में रोक लिया गया।

मौके पर सूचना पाकर भारतीय किसान यूनियन साहा खंड प्रधान गुलाब गुज्जर भी आ गए। जिन्होनें किसान का समर्थन किया। सरकारी टीम ने सूचना कृषि एसडीओ सुनील मान को दी और मौके पर बुलाया। मौके पर कलालटी चौकी पुलिस भी आ पंहुची। जब तक एसडीओ मौके पर नहीं आए तब तक किसानों ने टीम को जाने नहीं दिया। मौके पर आकर एसडीओ सुनील मान ने किसानों को समझाया। कहा िक सैटेलााइट वाली जगह को वेरिफाई करा लिया जाएगा। अगर वहां पराली जलाना पाया गया तो चालान होगा। जिसके बाद रात करीब नौ बजे किसानों ने टीम को जाने दिया।
पराली जलाने वालों पर होगी कार्रवाई : मान सिंह

कृषि विॆभाग एसडीओ मान सिंह ने बताया कि हमारी टीम को रोके जाने की सूचना पाकर मैं मौके पर गया था। किसानों को समझा दिया गया है। टीम की रिपोर्ट पर पराली जलाने वालों पर कार्रवाई होगी।

कई किसान दे रहे साथ, कुछ हिस्सों में हो रहीं घटनाएं

इस मामले में डीसी डॉ. शालीन ने बताया कि पहले की तुलना में पराली जलाने के मामलों में कमी आई है। मगर हमें देखना हाेगा कि वायु प्रदूषण हम सब के जीवन के लिए काफी नुकसानदायक है। यही कारण है कि सरकार और प्रशासन भी इन मामलों में कमी लाने का काम कर रही है। अंबाला में जहां भी सेटेलाइट का हमें डाटा मिल रहा है पहले हम सत्यापन कर रहे हैं फिर चालान कर रहे हैं।

गगनहेड़ी गांव में किसानों के साथ बैठे ग्राम सचिव व पटवारी।

गगनहेड़ी गांव में किसानों के साथ बैठे ग्राम सचिव व पटवारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed