फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The sun in the morning calmed down by noon, today strong wind can blow

सुबह पड़ी गर्मी दोपहर होते-होते शांत हुए सूर्यदेव, आज चल सकती हैं तेज हवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
The sun in the morning calmed down by noon, today strong wind can blow
अंबाला। कई दिनों से चिलचिलाती गर्मी से जूझ रहे जिलेवासियों को तपन और उमस भरी गर्मी से निजात मिल सकती है। चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में मौसम कूल रह सकता है। इस दौरान बादलों की आंख-मिचौली के बीच ठंडी हवाएं चलेंगी। लेकिन रविवार से मौसम फिर गर्म हो जाएगा। वीरवार को जिले का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री रहा। चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 24 घंटों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ आंधी-तूफान भी आने की संभावनाएं बनी हुई हैं। इससे पहले वीरवार सुबह तेज धूप निकली और लोगों का घरों से निकलना तक दुश्वार हो गया लेकिन दोपहर होते-होते मौसम पलट गया और बादल छा गए। इसी कारण तापमान 35 के पार नहीं गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed