{"_id":"669089ffeeb1604214016334","slug":"the-streets-of-30-villages-will-be-illuminated-with-rs-2-crore-85-lakhs-ambala-news-c-36-1-ame1006-126004-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: दो करोड़ 85 लाख से रोशन होंगी 30 गांव की गलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: दो करोड़ 85 लाख से रोशन होंगी 30 गांव की गलियां
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिले के 30 गांवों की गलियां जल्द ही स्ट्रीट लाइटों से रोशन होंगी। इसके लिए विभाग को दो करोड़ 85 लाख रुपये से अधिक का बजट भी मिल चुका है। जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रदेश स्तर पर चलाया जा रहा है। जिला पंचायती राज विभाग ने इस कार्य को एसपीवी स्ट्रीट लाइटिंग कार्यक्रम के तहत चलाया है। इसके तहत फिलहाल जिला अंबाला के छह ब्लॉक के 30 गांवों में स्ट्रीट लाइटें लगने वाली है। प्रत्येक ब्लॉक के पांच गांवाें में लाइटें लगाई जाएंगी। इन गांवों में लाइटें लगाने का काम पूरा होने के बाद जिले के अन्य 30 गांवों में स्ट्रीट लाइटें लगाने का कार्य किया जाएगा।
योजना के तहत जिला अंबाला के जनसुई, भानोखेड़ी, सौंटा, मोहड़ी, बकनौर, सपेड़ा, रतनहेड़ी, बीलपुरा, मुनरहेड़ी, अध्योया, जफ्फपुर, सलील, होली, बड़ा गांव, लखनौरा, फतेहपुर, डास, अंबली, डहर, केसरी, टोबा, रामपुर, लंधा, पटवी, राजौली, ककड़माजरा, खोड़ापुर, बड़ोद और रायवाली गांव में यह स्ट्रीट लाइटें लगवाई जाएंगी। विभाग के पास इन गांवों में स्ट्रीट लाइटें लगवाने के लिए दो करोड़ 85 लाख रुपए का बजट आया है।
-- -- -- -- -- -- -
पुराने खंभे बदल कर लगाई जाएंगी लाइटें
यह स्ट्रीट लाइटें 11 मीटर ऊंचे खंभे पर लगाई जाएंगी। गांवों में पुराने नौ मीटर के खंभों को बदला जाएगा। इसके साथ ही लाइटों को चलाने और बंद करने के लिए भी स्विच सिस्टम तैयार किया जाएगा। लाइटों के रखरखाव और इंस्टॉलेशन के लिए बिजली निगम और पंचायती राज विभाग के अधिकारी लगाए गए हैं। ये अधिकारी बिजली चोरी और बिजली आपूर्ति के प्रभाव पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
इन गांवों में काम पूरा होने के बाद जिले के अन्य 30 गांवों में भी यह कार्य शुरू होगा। जिसके लिए विभाग ने मांग भेज दी है। फिलहाल मौजूदा गांवों में जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
संजय गुप्ता, एसडीओ, पंचायती राज