फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The story of God is endless: Milan Shastri

भगवान की कथा अनंत है : मिलन शास्त्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
The story of God is endless: Milan Shastri
अंबाला सिटी। मोती नगर श्री कबीर जन कल्याण सेवाश्रम स्थित नगर खेडा में चल रही श्रीराम कथा के तीसरे दिन समाजसेवी यजमान सतपाल बंसल ने पोथी पूजन किया। इस दौरान राम कथा आचार्य सनातन चैतन्य महाराज ने बताया कि कथा व्यास महंत गुरु मिलन शास्त्री महाराज ने कहा कि भगवान की कथा तो अनंत है कोई पूरी कथा कह नही सकता है। भगवान की थोड़ी कथा कह कर व सुनकर आत्मा संतुष्ट होती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तारकासुर दैत्य वरदान प्राप्त कर महाबली हो गया था, उन्होंने केवल शिव पुत्र से ही अपनी मृत्यु का वरदान मांगा था। सभी देवतागण चिंतित थे, क्योंकि दक्षायणी सती की मृत्यु के बाद भगवान शंकर समाधि में चले गये। तारकासुर ने सोचा कि कोई देव दानव को न मार सके। भगवान शिव तो अकेले हैं शादी करेंगे नहीं, कोई संतान होगी नहीं, फिर वह अमर हो जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद ब्रह्मा विष्णु व देवतागण भगवान शंकर के पास जाकर प्रार्थना करते है की हिमवान मैना की पुत्री पार्वती शिव प्राप्ति के लिए तप कर रही है, उनकी इच्छा पूरी करें, इसके बाद भगवान शंकर पार्वती से विवाह करते हैं, इनसे भगवान कार्तिकेय का जन्म होता है आगे चलकर कार्तिकेय के हाथों तारकासुर का वध होता हैं। इस कथा में आचार्य डाॅ. स्वामी राजेश्वरानंद महाराज भी मौजूद रहे। कथाव्यास ने उन्हें अंग वस्त्र ओढ़ाकर व पुष्पमाला पहना कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed