{"_id":"679d31b70114137073085546","slug":"the-shooter-injured-in-the-encounter-is-still-unfit-rohit-sent-to-jail-ambala-news-c-36-1-sknl1017-136879-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: मुठभेड़ में घायल शूटर अभी अनफिट, रोहित को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: मुठभेड़ में घायल शूटर अभी अनफिट, रोहित को भेजा जेल
विज्ञापन
अंबाला सिटी नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन राजन: संवाद
अंबाला। बसपा नेता और वकील हरबिलास हत्याकांड में रेकी करने वाला और शूटरों को पनाह देने वाले सलोला निवासी रोहित को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 29 जनवरी को गिरफ्तार करने के बाद रोहित को दो दिन के रिमांड पर लिया था।
उसे शुक्रवार को फिर कोर्ट में पेश किया था। 30 जनवरी को हुई पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने पर घायल शूटर राजन और अभिषेक उर्फ मंगू अंबाला सिटी नागरिक अस्पताल में भारी सुरक्षा के बीच उपचाराधीन है। डॉक्टरों की तरफ से उन्हें अभी मेडिकल में अनफिट किया है। जैसे ही वह फिट होते हैं तो सीआईए-1 की टीम कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी।
दरअसल, अभिषेक उर्फ मंगू ने ही हरबिलास गोलीकांड से पहले शूटरों को असलहा व आई-20 गाड़ी उपलब्ध करवाई थी, जो 9 बार बिक चुकी थी। जबकि राजन भी गोली चलाने वालों में शामिल था। इसलिए रिमांड के दौरान सीआईए-1 की टीमें असलहा कहां से खरीदा व आखिर इस पूरे हत्याकांड में किसी अहम भूमिका थी वो पता करने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
घायल चुन्नू की तबीयत में सुधार
नारायणगढ़ में हुए 24 जनवरी की रात को गोलीकांड में चुन्नू भी एक गोली लगने पर घायल हो गया था। तभी से वह पीजीआई में उपचाराधीन है। अभी तक उसकी तबीयत ठीक नहीं होने के कारण बयान दर्ज नहीं हो सके थे लेकिन अब सुधार है। नारायणगढ़ थाना पुलिस चंडीगढ़ पीजीआई जाकर चुन्नू के बयान दर्ज करेगी।
उसके बयानों पर सभी की निगाहें टिकी हैं। आखिर स्थिति स्पष्ट हो सके कि उस रात हुआ क्या था, क्या वो किसी आरोपी को पहचानता है। दरअसल, इस गोलीकांड में इनोवा सवार हरबिलास की पांच गोलियां लगने पर मौत हो गई थी। चुन्नू के भी एक गोली लगी थी और गूगल पंडित भी मामूली रूप से घायल हो गया था।
राजन और मंगू से बरामदगी पर रहेगा जोर
दरअसल, गोलीकांड को सात दिन बाद तक पुलिस महज कार ही बरामद कर सकी है। इसके अलावा नारायणगढ़ पुलिस अजय गर्ग, अरूण, साहिल, मनीष मित्तल, महिला अंजू व रोहित को काबू कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है। राजन व मंगू भी पुलिस गिरफ्त में है और शूटर सागर का एनकाउंटर हो चुका है। पुलिस अब राजन व मंगू से असलहे की बरामदगी पर भी जोर देगी। जबकि वेंकट गर्ग, तुषार और नेहाल की गिरफ्तारी शेष है। इसके लिए पुलिस की टीम प्रदेशभर के अलावा दूसरे राज्यों की पुलिस से भी संपर्क कर रही है।