{"_id":"66ad7f2f09226dc46305a378","slug":"the-shiva-temple-resonates-with-om-namah-shivaya-ambala-news-c-36-1-ame1006-127389-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊं नम: शिवाय से गूंजे से शिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊं नम: शिवाय से गूंजे से शिवालय
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शिवरात्रि के पावन अवसर पर वीरवार देर रात से शिवालयों में भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया था। शुक्रवार को भी सुबह चार बजे से से ही मंदिरों में पूजा शुरू हो गई। सिटी के प्राचीन समाध बाबा श्री किशनपुरी महाराज शिव मंदिर में सुबह चार बजे शिवलिंग को पंचामृत सहित बेल पत्र, गंगा जल, फल, फूल और दूध से स्नान कराया।
अंबाला सिटी के जट्टां वाला प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग का अभिषेक किया गया। मंदिर में शुक्रवार शाम सात बजे शिव जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें बिल्लू पार्टी ने भक्ताें को शिव भजनों से निहाल किया। इसके बाद आठ बजे भंडारा लगाया। छावनी के भी ऐतिहासिक मंदिर हाथीखाना में भी वीरवार देररात से ही शिव भक्तों का तांता लगा रहा। शुक्रवार सुबह चार बजे से ही लोग दर्शन के लिए लाइनों में खड़े हो गए थे।
काविड़यों ने भी वीरवार रात्रि को शिवलिंग का गंगाजल से अभिषेक किया। वहीं अंबाला छावनी की दीना की मंडी में भोले के भगत ग्रुप द्वारा हरिद्वार से 7वीं कावड़ यात्रा अंबाला छावनी के हाथी खाना मंदिर पहुंचे । इस कावड़ यात्रा की एक विशेष बात यह रही कि इस बार शिव भक्तों ने विशेष तौर पर यात्रा के लिए डीजे रुड़की से नंबर वन डीजे लाया था। जोकि दो लाख रूपए का बताया जा रहा है। जिस पर भोले के भक्त पूरे मार्ग पर थिरकते नजर आए।
विज्ञापन
टैंकर से निशुल्क बांट रहे गंगाजल
शिव भक्त शिवरात्रि के अवसर पर गंगाजल का प्रसाद वितरित करते नजर आए। अंबाला सिटी के हरजीत सिंह, बबली, राहुल और शिवम ने समाध बाबा श्री किशनपुरी महाराज शिव मंदिर में दूध के टैंकर से गंगाजल बांटा। उन्होंने बताया कि वे सोशल मीडिया पर गंगाजल को बेचने की पोस्ट से प्रभावित हुए और निश्चय किया कि भक्तों को निशुल्क गंगाजल बांटेंगे। इसलिए वे अपना खुद का दूध का कैंटर लेकर हरिद्वार पहुंचे और वहां से गंगाजल लेकर आए। अब वे गंगाजल लोगों को निशुल्क बांट रहे हैं। आगे भी वे इस प्रकार की सेवा करते रहेंगे।