फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The saint is desperate for the darshan of Ram Lala

Ambala News: राम लला के दर्शन के लिए व्याकुल संत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
The saint is desperate for the darshan of Ram Lala
अंबाला छावनी में संत महात्मा को निमंत्रण पत्र सौंपते हिन्दू विश्व परिषद के सदस्य।
अंबाला सिटी। भगवान श्रीराम लला के अयोध्या में होने जा रहे मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए संत समाज में भी भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। अंबाला जिला से अयोध्या जाने वाले संतों ने बताया कि सैकड़ों वर्षों की प्रतीक्षा करने पश्चात यह पावन अवसर प्राप्त हुआ है कि भगवान श्रीराम लला का भव्य सुंदर दरबार बनकर तैयार हो चुका है।
विज्ञापन

इसके दर्शनों के लिए भारतवर्ष ही नहीं विदेशों से भी श्रीराम भक्त लाइनों में लगे हैं और अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। संत समाज से संत महात्मा विभिन्न प्रकार से भगवान श्रीराम जी के दरबार पहुंच रहे हैं। भगवान श्री राम लला के भोग प्रसाद के लिए चांदी के बर्तन तैयार करवा रहे हैं। वहीं भगवान सूर्यदेव की प्रतिमा भी भगवान श्रीराम मंदिर को समर्पित की जा रही है, हालांकि पूरे भारत से अयोध्या मंदिर में भगवान श्रीराम लला को भेंट करने के लिए सभी भक्तजन विभिन्न प्रकार से भेंट स्वरूप कुछ न कुछ लेकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

सूर्य देव की प्रतिमा करेंगे भेंट : महर्षि निशांत
अंबाला छावनी के पंजोखरा-कलरेहड़ी रोड स्थित श्री पीठ श्री राजराजेश्वरी एवं श्री पितांबरा देवस्थान से दैवज्ञ महर्षि आचार्य निशांत महाराज ने कहा कि भगवान श्रीराम लला के भवन को समर्पित करने के लिए जयपुर राजस्थान के अनुभवी कलाकारों द्वारा भगवान सूर्यदेव की करीब ढाई फीट की प्रतिमा तैयार करवाई गई है। वहीं भगवान श्रीराम लला जी के भोजन प्रसाद के लिए विशेष चांदी के बर्तन, जिसमें गिलास, कटोरी, चम्मच, प्लेट व पूजा के बर्तन तैयार करवाए गए हैं, इन सभी बर्तनों को अंबालावासियों की ओर से अयोध्या में समर्पित किया जाएगा। अयोध्या जाने से पूर्व 19 जनवरी को भगवान सूर्यदेव व सभी चांदी के बर्तनों के पूजन का कार्यक्रम अंबाला छावनी के सब्जी मंडी स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में किया जाएगा, जहां श्रीराम भक्तों को उनके दर्शन भी करवाए जाएंगे। उसके बाद अंबाला छावनी के बीसी रोड पर पोप सिंह की बगीची में स्थित प्राचीन श्री हनुमान जी के मंदिर भक्तों के लिए पूजन व दर्शनों का कार्यक्रम रहेगा, तत्पश्चात एक भव्य यात्रा के रूप में श्रीराम भक्तों की अगुवाई में अंबाला सिटी के नेशनल हाईवे स्थित भगवान श्रीराम मंदिर में पहुंचेगें, वहां भी पूजन व भक्तों को दर्शन करवाए जाऐगें। उसके बाद भगवान श्रीराम जी के जयकारों के साथ अयोध्या के लिए रवाना होगें। अयोध्या जाने के लिए परमशिष्य अभिनव विष्ट, श्रीराम भक्त ऋषभ अंबाला छावनी व अनिल अग्रवाल नोएडा से शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निमंत्रण पाकर हुई खुशी : आचार्य पूर्णानंद गिरि
अंबाला-दिल्ली रोड गांव मोहड़ा के श्री मनोकामना सिद्व श्री हनुमान मंदिर से आचार्य पूर्णानंद गिरि महाराज ने कहा कि अयोध्या में होने वाले भव्य कार्यक्रम का निमंत्रण मिला था, जिससे उन्हे बहुत प्रसन्नता हुई है। वहीं उन्होंने बताया कि भगवान श्रीराम लला जी के भवन का सुंदर निर्माण किया जा रहा है। जिसको लेकर पूरे देश के श्रीराम भक्तों में खुशी का माहौल बना हुआ है। भगवान श्रीराम लला जी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का यह भव्य कार्यक्रम पूरे में जाना जाएगा, क्योंकि इतने बड़े स्तर पर न तो कभी पहले कोई कार्यक्रम आयोजित हुआ है और न ही भविष्य में कभी होगा।
22 जनवरी को पांच दीप जरूर जलाएं : स्वामी ज्ञानानंद
श्रीकृष्ण कृपा सेवा समिति से महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने बताया कि 22 जनवरी के दिन भारतवर्ष से ही नहीं, विदेशों से भी श्रीराम भक्त बड़ी ही श्रद्धापूर्वक पहुंचकर भगवान श्रीराम के दरबार में नतमस्तक होंगे। भगवान श्रीराम लला जी को सैकड़ों वर्ष बीत जाने के बाद भव्य सुंदर दरबार में विराजित किया जा रहा है, जोकि हमारे देशवासियों के लिए एक गौरव करने का विषय है। भगवान श्रीराम लला जी बहुत ही सुंदर भव्य मंदिर में विराजमान रहेंगे। वहीं भक्तों के लिए अयोध्या में भगवान श्रीराम लला के दरबार में हर वह सुविधा उपलब्ध रहेगी, जिसकी कल्पना किसी ने आज तक सोची भी नहीं होगी। भगवान श्रीराम जी के इस महोत्सव में सभी को अपनी हाजिरी लगवानी चाहिए, वहीं आगामी 22 जनवरी को दीपावली मनाएं और कम से कम पांच दीप जरूर जलाएं।

महापर्व में श्रद्धापूर्वक लें भाग: आचार्य चैतन्य
अंबाला शहर के मोतीनगर स्थित श्री जनकल्याण आश्रम के संस्थापक आचार्य सनातन चैतन्य महाराज ने कहा कि बीते कई दिनों अंबाला क्षेत्र में अयोध्या से पहुंचे अक्षत को लेकर विभिन्न प्रकार से शोभायात्राएं निकाली गई। इस महापर्व में सभी को श्रद्धापूर्वक भाग लेना चाहिए।

अंबाला छावनी में संत महात्मा को निमंत्रण पत्र सौंपते हिन्दू विश्व परिषद के सदस्य।

अंबाला छावनी में संत महात्मा को निमंत्रण पत्र सौंपते हिन्दू विश्व परिषद के सदस्य।

अंबाला छावनी में संत महात्मा को निमंत्रण पत्र सौंपते हिन्दू विश्व परिषद के सदस्य।

अंबाला छावनी में संत महात्मा को निमंत्रण पत्र सौंपते हिन्दू विश्व परिषद के सदस्य।

अंबाला छावनी में संत महात्मा को निमंत्रण पत्र सौंपते हिन्दू विश्व परिषद के सदस्य।

अंबाला छावनी में संत महात्मा को निमंत्रण पत्र सौंपते हिन्दू विश्व परिषद के सदस्य।

अंबाला छावनी में संत महात्मा को निमंत्रण पत्र सौंपते हिन्दू विश्व परिषद के सदस्य।

अंबाला छावनी में संत महात्मा को निमंत्रण पत्र सौंपते हिन्दू विश्व परिषद के सदस्य।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed