{"_id":"69c193b9a3408728ea0d704c","slug":"the-royal-coronation-of-the-mother-goddess-took-place-at-the-dukhbhanjani-templethe-royal-coronation-of-the-mother-goddess-took-place-at-the-dukhbhanjani-temple-ambala-news-c-36-1-amb1002-160256-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: दुखभंजनी मंदिर में हुई माता की शाही ताजपोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: दुखभंजनी मंदिर में हुई माता की शाही ताजपोशी
विज्ञापन
सिटी के महाकाली दुखभंजनी मंदिर में माता की ताजपोशी करती हुईं भक्त। पुजारी
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। जैन कॉलेज रोड स्थित श्री महाकाली मां दुखभंजनी मंदिर में नवरात्र के पांचवें दिन स्कंदमाता का पूजन किया गया है। इसके साथ ही पांच दिवसीय अनुष्ठान संपन्न हुआ। मंदिर में अष्टधातु से निर्मित भव्य श्री वैष्णो यंत्र की वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ स्थापना की गई। श्रद्धालुओं ने नारियल जल से यंत्र का अभिषेक कर पुण्य लाभ कमाया।
दोपहर बाद आयोजित माता की शाही ताजपोशी कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रही। महाकाली माता को सोने का मुकुट पहनाया गया। ढोल-नगाड़ों की थाप और माता के जयकारों के बीच मां राजराजेश्वरी त्रिपुर सुन्दरी की पालकी यात्रा निकाली गई। भक्तों ने मंदिर की परिक्रमा की और मां के मनोहारी स्वरूप के दर्शन किए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने अपने हाथों से तैयार विभिन्न व्यंजनों का भोग लगाया, जिसके पश्चात विशाल महा आरती का आयोजन हुआ। महाआरती में मुख्य रूप से सुदर्शन परिवार से कुसुम लता, कृष्ण नागपाल, कनू नागपाल, रामपाल सिंगला और राजेश कुमार अग्रवाल सहित हजारों श्रद्धालुओं ने शिरकत की। मां भगवती का आशीर्वाद लिया। मंदिर कमेटी ने बताया कि मां स्कंदमाता का यह स्वरूप भक्तों को सुख, शांति और मोक्ष प्रदान करने वाला है।