फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The roof of the dilapidated residential building collapsed, the elderly died due to being buried

जर्जर हुए रिहायशी भवन की छत गिरी, दबने से बुजुर्ग की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
The roof of the dilapidated residential building collapsed, the elderly died due to being buried
अंबाला सिटी। जलबेड़ा रोड स्थित परशुराम कॉलोनी में बुधवार को तीन मंजिला इमारत की छत गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, कुछ देर बाद नगर निगम के डीएमसी, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगरनिगम आयुक्त, एसडीएम सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परिस्थितियों का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार यह रिहायशी भवन जर्जर हालत में था। नगर निगम ने इस भवन के मालिक को पहले ही नोटिस जारी कर भवन को कंडम घोषित किया हुआ था। इसके बावजूद भवन मालिक ने करीब पांच छह कमरों में मेहनत मजदूरी करने वाले लोगों को किराए पर रखा हुआ था। ज्यादातर लोग यूपी बिहार से संबंध रखते हैं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि तीन मंजिला इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल की छत दूसरी मंजिल पर आ गिरी। नीचे आराम कर रहे 65 वर्षीय एक बुजुर्ग हरी प्रसाद पर छत का मलबा गिर गया। वह मलबे के नीचे दब गया। पुलिस प्रशासन की ओर से जेसीबी मशीन लगाकर रिहायशी भवन पर कार्रवाई की गई। करीब चार घंटे की भारी मशक्कत के बाद बुजुर्ग को बाहर निकाला गया। बुजुर्ग को तुरंत एंबुलेंस के माध्यम से सिटी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने रिहायशी भवन में रह रहे अन्य लोगों को वहां से सामान के साथ दूसरे स्थान पर जाने के लिए आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा तीन बजकर 45 मिनट पर हुआ। जल्द ही रिहायशी भवन मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। भवन मालिक को निगम प्रशासन की ओर से इस रिहायशी भवन को कंडम घोषित किया गया था। मृतक बुजुर्ग का शव वीरवार को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed