फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The relatives put the dead body on the road, jammed, uproar

परिजनों ने शव सड़क पर रख लगाया जाम, हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
The relatives put the dead body on the road, jammed, uproar
अंबाला सिटी। चोरी के मामले में जिला जेल में बंद सर्वजीत सिंह की मौत के मामले में परिजनों ने जमकर बवाल काटा। परिजनों ने सिविल अस्पताल में सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष बंदी का पोस्टमार्टम करवाने की मांग रखी। पोस्टमार्टम के बाद रायवाली के पास सड़क के बीच में मृतक का शव रख जमकर हंगामा किया। इस दौरान मृतक के परिजनों की मांग की थी जिन्होंने सर्वजीत सिंह के साथ मारपीट की है उनके खिलाफ मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई करे।
विज्ञापन

उनका कहना है कि मारपीट के कारण ही सर्वजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसकी मौत हो गई। वहीं, हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पंजोखरा थाना पुलिस ने परिजनों से बात की। साथ ही परिजनों को कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने रास्ता खोला और आवागमन शुरू हुआ। बता दें कि बुधवार शाम को जेल में सर्वजीत की तबीयत बिगड़ गई थी। गंभीर हालत को देखते हुए उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सर्वजीत के खिलाफ तीन जून को पंजोखरा थाने में रायवाला निवासी तिलक राज ने चोरी का केस दर्ज करवाया था। शिकायत में तिलक राज ने बताया था कि उसका शटरिंग का काम है और रिहायश दुकान के ऊपर है। दो जून की रात करीब 2.40 बजे कुछ लोग शटरिंग स्टोर में दीवार फांदकर घुसे और प्लेटें बाहर फेंकने लगे। शोर मचाने पर उसका भाई तरसेम धवन व अन्य मौके पर पहुंचे तो दो आरोपी मौके से भाग गए थे और एक आरोपी दीवार से कूदते समय गिर गया। इसी आरोपी की बाद में मौत हो गई। वहीं पंजोखरा थाना एसएचओ अनंत राम ने बताया कि उन्होंने परिजनों को समझा दिया है। जो भी शिकायत होगी उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed