फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The rejuvenation team saw chaos in the OPD and gave instructions

Ambala News: कायाकल्प की टीम को ओपीडी में दिखी अव्यवस्था, दिए निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
The rejuvenation team saw chaos in the OPD and gave instructions
पंजोखरा साहिब ​स्थित श्री गुरु हरकृष्ण साहिब खालसा कॉलेज में व्य​क्तिगत विकास विषय पर लेक्चर कर
अंबाला। छावनी नागरिक अस्पताल में सोमवार को कायाकल्प की टीम पियर असेसमेंट टीम ने निरीक्षण कर मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। सुबह करीब 10 बजे पहुंची टीम में नारायणगढ़ नागरिक अस्पताल से डेंटल विशेषज्ञ डॉ. गौरव गर्ग, एसएमओ रेखा, आईसीएन मंजू शामिल रही।
विज्ञापन

करीब चार घंटे तक टीम ने आईपीडी, ओपीडी, इमरजेंसी, लैब सहित प्रसूति विभाग का निरीक्षण किया। जैसे ही टीम ओपीडी में पहुंची तो उन्होंने अस्पताल स्टाफ को मरीजों की भीड़ कम करने के लिए व्यवस्था करने को कहा, ताकि सभी व्यवस्थित तरीके से बैठकर उपचार करवा सकें।
विज्ञापन

दरअसल, ओपीडी में मरीजों की भीड़ थी और दवा लेने के लिए भी मरीज लंबी-लंबी लाइनों में लगे थे। भीड़ बहुत अधिक थी। उसके उपरांत नर्सिंग ऑफिसर से इमरजेंसी व अलग -अलग वार्ड में जाकर वहां पर दिए जाने वाले उपचार से जुड़े प्रश्न कर जवाब हासिल किए। साथ ही मरीजों से जुड़ा सभी रिकॉर्ड भी खंगाला कि समय पर उसे पूरा किया जा रहा है कि नहीं, जोकि पूरा मिला। आईपीडी ब्लॉक की चौथी मंजिल पर बनी लैब का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों से अग्निशामक यंत्रों के बारे में भी पूछा कि यह कैसे चलते हैं। दरअसल, एक माह पहले ही एनक्वास की नेशनल लैवल की टीम ने अस्पताल में निरीक्षण किया था और 95 प्रतिशत ग्रेड दिए थे। उस समय भी अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं में काफी सुधार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed