फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The punishment court of Mata Rani, the wind of reverence in the temples

Ambala News: माता रानी का सजा दरबार, मंदिरों में बही श्रद्धा की बयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
The punishment court of Mata Rani, the wind of reverence in the temples
अंबाला सिटी। मां के जयकारों के बीच भक्तों ने शहर भर के विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर माता के दर्शन किए। सेक्टर 10 स्थित वैष्णो माता मंदिर में भक्तों के लिए सुंदर दरबार सजाया गया। जिसमें प्रतिदिन भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। मंदिर भवन में बनाई गईं मां वैष्णो की गुफा से होकर भक्तजन मां के दर्शनों का लाभ ले रहे हैं। मंदिर कमेटी प्रधान प्रभदयाल ने बताया कि नवरात्रों के दौरान प्रतिदिन शाम चार से छह बजे तक मां के दरबार में महिला संकीर्तन मंडली की ओर से मां की महिमा का गुणगान किया जा रहा है।
विज्ञापन

सिटी के सेक्टर-10 स्थित मां वैष्णो माता मंदिर, मां अंबिका देवी मंदिर, श्री मां महाकाली दुखभंजनी मंदिर, सेक्टर-7 के श्री महादेव नीलकंठ मंदिर, सेक्टर-9 के श्री महादेव मंदिर एवं सत्संग भवन, बलदेव नगर टालियां वाला मंदिर, सेक्टर-9 के शिवधाम मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में भक्तों ने भारी संख्या में पहुंचकर पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

श्री महादेव मंदिर एवं सत्संग भवन के प्रधान भारत भूषण अग्रवाल ने बताया कि मंदिर भवन में प्रतिदिन मां की महिमा का गुणगान शाम करीब तीन से छह बजे तक करन एंड पार्टी की ओर से किया जा रहा है। मंदिर के पुजारी आचार्य दिनेश शास्त्री व विशाल शास्त्री ने बताया कि प्रतिदिन सुबह भक्तों के लिए मंदिर में विशेष तौर पर पूजा-अर्चना का कार्यक्रम किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी के मां अंबिका देवी माता मंदिर के पुजारी राजू शर्मा ने बताया कि सुबह-शाम भक्तों की भीड़ दर्शनों के लिए मंदिर भवन में पहुंच रही है। वहीं सुबह करीब पांच बजे मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी लंबी कतारें लगी रही। मां अंबिका देवी माता मंदिर में शहर के अलावा दूरदराज के क्षेत्रों से भक्तजन के सुंदर स्वरूपों के दर्शन कर अपनी मनोकामनाए संपूर्ण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed