फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The Public Health Department installed a 50 HP motor for drainage

Ambala News: जल निकासी के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने लगाई 50 एचपी की मोटर

Tue, 09 Sep 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 09 Sep 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
The Public Health Department installed a 50 HP motor for drainage
बराड़ा में जल निकासी के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने 50 एचपी की मोटर लगाई। संवाद
बराड़ा। शहरी क्षेत्र जलभराव की समस्या से जूझ रहा है। निकासी की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण जलभराव है, इससे निपटने के लिए हुए जलापूर्ति एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने मौजगढ़ रोड स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) पर 50 एचपी की अतिरिक्त हाई-कैपेसिटी मोटर स्थापित कर दी है। विभाग के जेई दीपक राणा ने बताया कि प्लांट में पहले से चार मोटरें काम कर रही थी और बराड़ा से पानी निकासी की जा रही थी, लेकिन जिस प्रकार से बराड़ा में जलभराव के हालात हैं, ऐसे में विभाग की तरफ से स्पेशल 50 एचपी की मोटर लगाई गई है। यह मोटर बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र के लिए इस तरह के हालात में प्रयोग की जाती है। इस मोटर की पंपिंग क्षमता लगभग 7200 लीटर प्रति मिनट है। यह मोटर पिछले करीब 12 दिनों से लगातार 24 घंटे कार्य कर रही है।
विज्ञापन


एसडीएओ सुभाष चंद्र ने बताया कि इस मोटर की सहायता से लिफ्ट कर मारकंडा नदी में छोड़ा जा रहा है, जब तक कस्बे से पानी की पूर्ण निकासी नहीं हो जाती, तब तक एसटीपी प्लांट की सभी मोटरें लगातार चलती रहेंगी। इस कार्य में विभाग के अधिकारी और कर्मचारी 24 घंटे ड्यूटी पर मुस्तैद हैं और हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं कि क्षेत्रवासियों को जल्द से जल्द जलभराव की समस्या से निजात दिलाई जा सके, इसके अलावा विभाग की तरफ से मैनहोल के लिए लोहे की जालियां बनाई गई हैं। इन जाली के जरिये पानी निकासी की जा रही है ताकि नाले में प्लास्टिक, लिफाफे इत्यादि न जाएं।
विज्ञापन

बराड़ा में जल निकासी के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने 50 एचपी की मोटर लगाई। संवाद

बराड़ा में जल निकासी के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने 50 एचपी की मोटर लगाई। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed