{"_id":"66ac32439eb17a95a5092dc7","slug":"the-protective-cover-of-the-industrial-area-built-with-lakhs-of-rupees-broke-the-temporary-dam-washed-away-in-the-rain-ambala-news-c-36-1-sknl1017-127339-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: लाखों रुपये से तैयार औद्योगिक क्षेत्र का सुरक्षा कवच टूटा, बरसात में बहा अस्थायी बांध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: लाखों रुपये से तैयार औद्योगिक क्षेत्र का सुरक्षा कवच टूटा, बरसात में बहा अस्थायी बांध
विज्ञापन
लाखों रुपये से तैयार औद्योगिक क्षेत्र का सुरक्षा कवच टूटा, बरसात में बहा अस्थायी बांध
- फैक्टरियों में घुसा पानी, सड़कों पर तीन-तीन फीट तक जलभराव से लोगों ने झेली परेशानी
- बाढ़ से बचाव के लिए एचएसआईआईडीसी की तरफ से बनाया गया था बांध
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। औद्योगिक क्षेत्र में बाढ़ से बचाव के लिए बनाया गया अस्थायी बांध बारिश से क्षतिग्रस्त हो गया। इससे आसपास की कॉलोनियों का पानी औद्योगिक क्षेत्र के भीतर घुस गया। कुछ निचली फैक्टरियों में भी बारिश का पानी घुस गया, जिससे उद्यमियों की चिंता बढ़ गई। बारिश रुकने के बाद ही कारोबारियों ने राहत की सांस ली। इसके बाद वीरवार को दिनभर टूटे अस्थायी बांध की मरम्मत का कार्य चला।
दरअसल, औद्योगिक क्षेत्र में करोड़ों की टर्नओवर वाली फैक्टरियों को पिछली बार की तरह बाढ़ से बचाने के लिए पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। इसके तहत सिंचाई विभाग की तरफ से टांगरी नदी पर बांध बनाने का काम तेजी से किया जा रहा है। दूसरी ओर हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम यानी एचएसआईआईडीसी की तरफ से मिट्टी का अस्थायी बांध तैयार किया गया था, ताकि आसपास की कॉलोनियों में जलभराव होने के बाद औद्योगिक क्षेत्र में दिक्कत न हो, लेकिन यह पहली बारिश में ही क्षतिग्रस्त हो गया। विदित हो कि बीते वर्ष भी बारिश और बाढ़ ने उद्यमियों को काफी नुकसान पहुंचाया था। कारोबारियों की मशीनें डूबने के साथ ही गाड़ियां तक डूब गई थीं।
औद्योगिक क्षेत्र के बाहर अस्थायी बांध टूट गया था जिसकी मरम्मत करवा दी गई है। साथ ही उसे और भी मजबूत किया जा रहा है, ताकि बारिश में खतरा न उत्पन्न हो सके।
विज्ञापन
- डीसी गुप्ता, प्रधान, एचएसआईआईडीसी