{"_id":"62e97f742b4b9a7e561efa50","slug":"the-process-of-online-application-got-rid-of-sweat-ambala-news-knl116659972","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया ने छुड़वाए पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया ने छुड़वाए पसीने
विज्ञापन
अंबाला। कॉलेजों में पहले ही दिन दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन से चूके विद्यार्थी मंगलवार को कॉलेेजों सहित साइबर कैफों पर पहुंचे। सुबह नौ बजे से ही विद्यार्थियों की भीड़ जमा हो गई है। विद्यार्थियों ने आवेदन करने के लिए घंटों इंतजार किया। जिन छात्रों का आवेदन हो गया उनके चेहरे खिल उठे। हालांकि, मंगलवार को पोर्टल तो चला, लेकिन अचानक विद्यार्थियों की भीड़ उमड़ने के कारण पोर्टल धीमा हो गया। इस कारण विद्यार्थियों के पसीने छूट गए।
इतना ही नहीं आवेदन करते समय दस्तावेजों की मांग ने भी विद्यार्थियों के समक्ष परेशानियां खड़ी कर दी। जाति प्रमाणपत्र, रिहायशी प्रमाणपत्र, फैमिली आईडी आदि दस्तावेज पूरे करने में जुटे रहे। जो दस्तावेज लेकर आए थे उन्होंने आवेदन कर लिया। बाकी के विद्यार्थी घरों की दौड़ लगाने लगे। कुछ दस्तावेजों को पूरा करनेे के लिए एसडीएम कार्यालय में चक्कर काटते नजर आए। बता दें कि उच्च निदेशालय के आदेशों के अनुसार दाखिले के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आठ अगस्त तक जारी रहेगी। जिले में कुल 16 सरकारी, एडिड और सेल्फ फाइनेंस कॉलेज हैं। इनमें 9 हजार 524 सीटें हैं।
पूछताछ के लिए लगी विद्यार्थियों की भीड़
गवर्नमेंट कॉलेज की तरफ विद्यार्थियों का रुझान अधिक देखने को मिला। सुबह से ही कॉलेज में पूछताछ के लिए विद्यार्थी पहुंचने शुरू हो गए। शिक्षकों बताया कि जल्दी ही हेल्थ डेस्क लगाए जाएंगे, ताकि छात्रों को परेशानी न उठानी पड़े। दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। यह प्रक्रिया नौ अगस्त तक जारी रहेगी। उच्च निदेशालय के शेड्यूल के अनुसार 12 अगस्त को शाम पांच बजे पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी। इसके बाद 13 से लेकर 16 अगस्त तक चयनित छात्र फीस जमा करवाकर सीट पक्की कर सकेंगे। इसके बाद 19 अगस्त को दूसरी मेरिट सूची जारी होगी।
विज्ञापन
सुबह जल्दी उठ गई
बॉकॉम के लिए ऑनलाइन आवेदन करना था तो सुबह जल्दी उठ गई थी। साइबर कैफे खुलने का इंतजार है। जैसे ही दुकान खुली तो आवेदन के लिए पहुंच गई। इसके बाद कैफे पर भीड़ ज्यादा हो गई।
-साक्षी, रामकिशन कॉलोनी
पहले दिन पोर्टल चलने का काफी इंतजार किया, लेकिन हताश होकर लौट गए थे। मंगलवार को पोर्टल चालू होने का पता चला तो आवेदन के लिए बैठे हुए हैं। अपनी बारी आने पर पसंदीदा कॉलेज में आवेदन करूंगी।
-मीनाक्षी, छात्रा
कॉलेज में जाने की खुशी
कॉलेज में जाने का सपना पूरा हो रहा है तो काफी खुश हूं। पिता के साथ सुबह ही कैफे पहुंच गई थी। कॉलेज में ऑनलाइन आवेदन नहीं हो रहे थे। यहां आकर देखा तो काफी छात्र इंतजार में बैठे हुए थे।
-खुशबू, बराड़ा
पसंदीदा कॉलेज में पढ़ूंगी
ऑनलाइन दाखिले के लिए आवेदन करने के लिए दस्तावेजों की लंबी चौड़ी लिस्ट है। उसे पूरा करने में कई दिनों से लगे हुए थे। अब पंसदीदा कॉलेज में दाखिला मिल जाए, ताकि मन लगाकर पढ़ाई कर सकूं।
ईशा, हाऊसिंग बोर्ड