फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The portal remained closed for the second day as well, no tehsil work

Ambala News: दूसरे दिन भी बंद रहा पोर्टल, नहीं तहसील के काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
The portal remained closed for the second day as well, no tehsil work
अंबाला छावनी तहसील में पोर्टल बंद होने के कारण छाया सन्नाटा।
अंबाला। छावनी और नारायणगढ़ तहसील में दूसरे दिन भी वेब हेलरिस पोर्टल बंद रहा। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। छावनी तहसील में रोजाना 100 के करीब जमाबंदी, 50 इंतकाल और 20 के करीब रजिस्ट्री होती हैं मगर दो दिन से तहसील में कोई भी काम नहीं हुआ।
विज्ञापन

लोग तहसील में सुबह से लेकर शाम तक पोर्टल के चलने का इंतजार करते रहे। इसके बाद पोर्टल के नहीं चलने पर घर लौट गए। शनिवार और रविवार दो छुट्टियों के बाद सोमवार को भी जैसे ही अंबाला छावनी और नारायणगढ़ की तहसील खुली तो लोग अपने अपने जमाबंदी, इंतकाल ओर रजिस्ट्री से संबंधित काम करवाने के लिए पहुंचे। थोड़ी देर बार ही लोगों को पता लगा की पोर्टल बंद है।
विज्ञापन

यही हालात मंगलवार को भी रहे। इसके बाद लोग पोर्टल के चलने का इंतजार करने लगे। धीरे धीरे लोगों की भीड़ जमा होने लगी। कई लोग बिना काम कराए वापस चले गए तो कई लोग बैठे रहे। इसके बाद जब काम नहीं हुआ तो लोग मायूस होकर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो चक्कर के बाद भी नहीं मिली जमाबंदी
बब्याल निवासी रमेश ने बताया कि उसने कुछ समय पहले मकान लिया है। उसे जमाबंदी लेनी है। इसके लिए वह छावनी तहसील में पहले सुबह आया दो घंटे इंतजार करने के बाद वापस चला गया। फिर वह दोपहर को आया एक घंटा इंतजार के बाद भी पोर्टल नहीं चला।
डेढ़ दिन से हो रहा परेशान, नहीं मिली जमाबंदी
गांव घन्यौड़ा निवासी मेवा सिंह ने बताया कि उसे अपनी जमीन की जमाबंदी लेनी है, लेकिन पोर्टल नहीं चल रहा है। जबकि वह सोमवार को भी तीन घंटे परेशान होकर गया और आज भी सुबह से दोपहर हो गई है। इंतजार करते हुए।


पोर्टल में दिक्कत आने के कारण दो दिन से अंबाला छावनी और नारायणगढ़ तहसील में काम नहीं हुआ है। इस बारे में उच्च अधिकारियों को सूचना दे दी गई है।
सुनील कुमार, नायब तहसीलदार, अंबाला छावनी।

अंबाला छावनी तहसील में पोर्टल बंद होने के कारण छाया सन्नाटा।

अंबाला छावनी तहसील में पोर्टल बंद होने के कारण छाया सन्नाटा।

अंबाला छावनी तहसील में पोर्टल बंद होने के कारण छाया सन्नाटा।

अंबाला छावनी तहसील में पोर्टल बंद होने के कारण छाया सन्नाटा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed